नई दिल्ली। भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का आज दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) में निधन हो गया। वह 92 वर्ष के थे और कुछ समय पहले उन्हें सांस लेने में दिक्कतों के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्हें एम्स के इमरजेंसी विभाग (आईसीयू) में भर्ती किया गया था, लेकिन डॉक्टरों की तमाम कोशिशों के बावजूद उनका निधन हो गया।
-भारत के विकास के अग्रदूत..
डॉ. मनमोहन सिंह का कार्यकाल भारतीय राजनीति और अर्थव्यवस्था के इतिहास में महत्वपूर्ण स्थान रखता है। वह 2004 से 2014 तक भारत के प्रधानमंत्री रहे। इसके पहले, उन्होंने वित्त मंत्री और वित्त सचिव के रूप में भी अपने कार्यकाल में उल्लेखनीय योगदान दिया। खासकर, नरसिम्हा राव की सरकार के दौरान, वह भारत की अर्थव्यवस्था के उदारीकरण के प्रमुख वास्तुकार थे।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.