होम / मध्यप्रदेश / हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला का 89 साल की उम्र में निधन
मध्यप्रदेश
गुरुग्राम । हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला का निधन हो गया है। 89 साल की उम्र में उन्होंने अंतिम सांस ली।गुरुग्राम स्थित मेदांता अस्पताल में उन्होंने दोपहर करीब 12 बजे अंतिम सांस ली। उन्हें सांस लेने में परेशानी थी और बीते कई साल से उनका इलाज चल रहा था। आज अचानक तबीयत बिगडऩे पर उन्हें दोबारा मेदांता में ले जाया गया था।वह भारत के पूर्व उप प्रधानमंत्री चौधरी देवीलाल के सबसे बड़े बेटे थे।
चौटाला का जन्म 1 जनवरी, 1935 को डबवाली के चौटाला गांव में हुआ था।2 दिसंबर, 1989 को चौटाला पहली बार मुख्यमंत्री बने थे और 22 मई, 1990 तक पद पर रहे।12 जुलाई, 1990 को चौटाला ने दूसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी, लेकिन 5 दिन बाद ही इस्तीफा देना पड़ा।22 अप्रैल 1991 को चौटाला ने तीसरी बार मुख्यमंत्री पद संभाला।जुलाई, 1999 में चौटाला चौथी और मार्च, 2000 में 5वीं बार हरियाणा के मुख्यमंत्री बने।
हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा, ओम प्रकाश चौटाला जी के निधन का दुखद समाचार मिला। प्रदेश के विकास में उनके अहम योगदान को सदैव याद किया जाएगा। दु:ख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवार के साथ हैं।कांग्रेस नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा, कांग्रेस की राजनीति में वे बहुत लंबे समय तक साथ रहे। विधानसभा में भी हम साथ रहे। वे मेरे बड़े भाई की भूमिका में थे।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.