छत्तीसगढ़

रेंगाखार में अवैध धान परिवहन पर सख्ती, 88 क्विंटल धान के साथ तीन वाहन जब्त

90012122024130015whatsappimage2024-12-12at6.28.28pm.jpg

-कलेक्टर के निर्देश पर जिले में अवैध धान परिवहन पर सख्ती
कवर्धा।
कलेक्टर गोपाल वर्मा के निर्देश पर जिले में अवैध धान परिवहन पर कड़ी कार्रवाई जारी है। धान उपार्जन केंद्रों में कोचियों और बिचौलियों के माध्यम से धान लाने की कोशिशों पर प्रशासन की पैनी नजर है। इसी क्रम में रेंगाखार क्षेत्र के सिवनी खुर्द चेक पोस्ट पर बीती रात तहसीलदार अखिलेश ध्रुव ने औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान तीन गाड़ियों को अवैध धान लाते हुए पकड़ा गया।
वाहनों में लदे धान की जांच की गई, जिसमें पिकअप वाहन सीजी 07सी 5565 पर 28 क्विंटल, माजदा वाहन 5252X पर 40 क्विंटल, और पिकअप वाहन सीजी 07BU 9241 पर 20 क्विंटल धान लदा हुआ मिला। यह धान मध्यप्रदेश के बिटली और मंडाई गांव से छत्तीसगढ़ लाया जा रहा था, जिसे रेंगाखार क्षेत्र की समितियों में बेचने का प्रयास था। मौके पर तहसीलदार ने तुरंत कार्रवाई करते हुए धान को जप्त कर थाने में सुपुर्द कर दिया।
जप्त धान पर मंडी निरीक्षक पवन शर्मा ने मंडी अधिनियम के तहत विधिवत कार्रवाई की। प्रशासन ने जिले में अवैध धान परिवहन पर सख्ती जारी रखते हुए स्पष्ट किया कि ऐसी गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा व जिले में औचक निरीक्षण और निगरानी लगातार जारी रहेगी।

RO. NO 13286/85

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

97519112024060022image_750x_66bc2a84329bd.webp
RO. NO 13286/85
16001062025110914whatsappimage2025-06-01at11.52.01_c072f5ce.jpg
65529062025140005newspaper_compressed_page-0001(1).jpg

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.