छत्तीसगढ़

बादल खुलते ही बढऩे लगी ठंड, पांच डिग्री तक नीचे गिरा पारा

71412122024121952whatsappimage2024-12-12at5.49.15pm.jpeg

RO. NO 13207/90

 जानें आगामी दिनों में कैसा रहेगा मौसम
रायपुर ।
छत्तीसगढ़ में  मौसम साफ हो गया है और अब ठंड में बढ़ोतरी होने लगी है। बीते कुछ दिनों से प्रदेश में बदली छाई हुई थी, जिससे ठंड न के बराबर थी। मौसम साफ होते ही न्यूनतम तापमान में लगभग पांच डिग्री तक गिरावट हुई है।
अब आउटर क्षेत्रों में ठंडी और शुष्क हवाओं की वजह से ठिठुरन की अहसास होने लगी है। साथ ही ओस की बूंदे भी जमने लगी हैं। वहीं दूसरी ओर गौरेला पेंड्रा मरवाही में भी कड़ाके की ठंड पड़ रही है।
प्रदेश में ठंडी और शुष्क हवाओं ने अपना असर दिखना शुरू कर दिया है। मौसम साफ होते ही इन दिनों आउटर इलाकों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। घना कोहरा और उस ओस की बूंदे भी जमने लगी हैं। अब गर्म कपड़े और अलाव ही सहारा बना हुआ है। बताते चलें की मौसम साफ होते ही तापमान नीचे की ओर लुढ़कता जा रहा है। इससे आने वाले दिनों में कड़ाके की ठंड पडऩे वाली है।
मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में आगामी 5 दिनों तक मौसम शुष्क रहने की संभावना है। बीते दिनों की तुलना में तीन से लेकर छह डिग्री तक न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। वहीं आज बुधवार को तापमान एक से तीन डिग्री तक नीचे जाने की संभावना है। इसके बाद न्यूनतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन की संभावना नहीं है।
मौसम एक्सपर्ट ने बताया कि प्रदेश में ठंडी और शूज कान्हो का आगमन लगातार जारी है। जिसके चलते प्रदेश के आउटर इलाकों में ठिठुरन का अहसास होने लगा है। वहीं बाकी इलाकों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। मौसम एक्सपर्ट का कहना है कि ठंडी और शुष्क हवाओं के प्रभाव से प्रदेश में लगातार न्यूनतम तापमान में गिरावट का दौर जारी रहने की संभावना है।

RO. NO 13207/90

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

97519112024060022image_750x_66bc2a84329bd.webp
RO. NO 13207/90
69811042025172147d_getfile.jpg

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.