देश-विदेश

देवेंद्र फडणवीस ने एकनाथ शिंदे को 20 मिनट में मनाया, सामने आई अंदर की कहानी

95805122024100337img_20241205_153228.jpg

RO. NO 13129/104

मुंबई । महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के 12 दिन बाद आज शपथ ग्रहण समारोह होने जा रहा है। भाजपा के देवेंद्र फडणवीस मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं और शिवसेना के एकनाथ शिंदे उपमुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।बीते 12 दिनों में कई बार ऐसी खबरें आईं कि शिंदे उपमुख्यमंत्री नहीं बनना चाहते और कथित तौर पर नाराज भी बताए गए। फडणवीस ने शिंदे को पद लेने के लिए राजी किया।
4 दिसंबर को सरकार बनाने का दावा पेश करने के बाद फडणवीस शिंदे के आवास पर पहुंचे और उनसे मंत्रिमंडल में शामिल होने का आग्रह किया।बताया जाता है कि इस वक्त तक शिंदे गृह मंत्रालय की मांग पर अड़े हुए थे। 
रिपोर्ट के मुताबिक, 20 मिनट की मुलाकात के दौरान शिंदे ने अपनी मांगें सामने रखीं।इस दौरान फडणवीस ने उन्हें आश्वासन दिया कि विभागों के बंटवारे में मांगों का ध्यान रखा जाएगा।
सूत्रों के हवाले से कहा कि शिंदे चाहते थे कि उनकी जगह पार्टी का कोई वरिष्ठ नेता उपमुख्यमंत्री बने। हालांकि, पार्टी कार्यकर्ताओं की लगातार मांग के बाद वे उपमुख्यमंत्री पद के लिए राजी हो गए।शिवसेना विधायक भरत गोगावले ने कहा, हमने उनसे सरकार का हिस्सा बनने का आग्रह किया, क्योंकि इससे पार्टी और प्रशासन दोनों को मदद मिलेगी।उदय सामंत ने कहा, लगभग 60-61 विधायकों ने इस पद के लिए शिंदे का समर्थन किया।
रिपोर्ट के मुताबिक, अगस्त में ही भाजपा ने ये तय कर लिया था कि महायुति की सरकार में मुख्यमंत्री उसका ही बनेगा। शिंदे और अजित पवार को भी पहले से इसकी जानकारी थी।जून, 2022 में शिंदे मुख्यमंत्री बने, तब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कहने पर फडणवीस ने उपमुख्यमंत्री पद स्वीकार किया था।23 नवंबर को चुनावी नतीजे आते ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फडणवीस को फोन किया था और अगला मुख्यमंत्री बनने की बधाई तक दे दी थी।
शिंदे का मानना था कि उपमुख्यमंत्री पद स्वीकार करने से सरकार में शिवसेना की उपस्थिति मजबूत होगी और पार्टी के हितों की सुरक्षा सुनिश्चित होगी। लेकिन मुख्यमंत्री के बाद उपमुख्यमंत्री बनना एक तरह से करियर में गिरावट जैसा था।हालांकि, अगर वे पद से इनकार कर देते तो महायुति गठबंधन के भीतर शिवसेना का प्रभाव कम हो सकता था। उपमुख्यमंत्री बनने से महायुति के भीतर शिवसेना की अहमियत भी बनी रहेगी।

RO. NO 13129/104

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

97519112024060022image_750x_66bc2a84329bd.webp
RO. NO 13129/104
60204032025101208img-20250304-wa0001.jpg

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.