-कहा शहर की जनभावनाओं के अनुरूप शीघ्र पूर्ण हो अधूरे कार्य
दुर्ग। वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं दुर्ग शहर के पूर्व विधायक अरुण वोरा ने शहर के पूर्व में स्वीकृत लगभग 65 करोड़ के विकास कार्यों के लिए राशि जारी करने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से सौजन्य भेंट की। वोरा ने मुख्यमंत्री साय से कहा कि शहर में जनभावनाओं के अनुरूप लगभग 65 करोड़ रु की राशि पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार द्वारा स्वीकृत की गई थी जिसमें 11 करोड़ का शिवनाथ रिवर फ्रंट, तालाबों के संवर्धन के लिए 6 करोड़, 10 करोड़ से इंदिरा मार्केट एवं समृद्धि बाजार में डोम शेड एवं नाली निर्माण, 12 करोड़ के अधूरे बने ऑडिटोरियम के अपूर्ण कार्य, इंदिरा मार्केट में प्रस्तावित मल्टी लेवल पार्किंग हेतु स्वीकृत 10 करोड़, पुलगांव नाला डायवर्सन का अधूरा कार्य, शहर के रिक्त बिजली पोलों में स्ट्रीट लाइट हेतु 5 करोड़, 25 करोड़ से निर्माणाधीन क्रिटिकल केयर यूनिट की धीमी गति से सीएम साय को अवगत कराते हुए वोरा ने कहा कि जनकल्याण के कार्यों में समदर्शिता से आबंटन सुनिश्चित किया जाए। कांग्रेस सरकार रहते शहर में 500 करोड़ के कार्य स्वीकृत कराए गए थे जिनमें लगभग 100 करोड़ के कार्य अब भी राशि आबंटन की बाट जोह में फंसे हैं। नागरिकों की मूलभूत सुविधाओं जैसे नाला डायवर्सन, स्ट्रीट लाइट, बाजारों के संधारण के साथ युवाओं का हाकी एस्ट्रोटर्फ मैदान, पर्यटन हेतु लक्ष्मण झूला एवं रिवर फ्रंट निर्माण प्रारम्भ करने की दिशा में विभागीय निर्देश जारी किया जाए। पूर्व विधायक वोरा ने साय को अवगत कराते हुए आगे कहा कि ऑडिटोरियम निर्माण में 12 करोड़ खर्च किए जा चुके हैं किंतु शेष राशि जारी न होने से निर्माण पूर्ण होने के पहले ही बिल्डिंग खंडहर में तब्दील हो रही है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने वोरा को शीघ्र से शीघ्र सभी कार्यों हेतु राशि जारी करने आश्वस्त किया है।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.