होम / दुर्ग-भिलाई / कलेक्टर सुश्री चौधरी ने आंगनबाड़ी व धान खरीदी केंद्र का किया निरीक्षण
दुर्ग-भिलाई
- शिक्षा विभाग को प्री बोर्ड परीक्षा में बच्चों की सुविधाओं का ध्यान रखने के दिए निर्देश
दुर्ग। कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी ने आज पाटन विकासखण्ड क्षेत्र का दौरा किया। उन्होंने पाटन में शिक्षा विभाग की प्री बोर्ड तैयारी, परख कार्यक्रम के संबंध में संकुल समन्वयक, नोडल प्राचायों की बैठक ली। उन्होंने दुर्ग जिले का बोर्ड परीक्षाओं में अच्छे प्रदर्शन हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिये। ऑडिटोरियम में बाल विवाह मुक्त भारत के संबंध में शपथ दिलाई गयी।
इसके पश्चात आंगनबाड़ी केंद्र कसही, उप स्वास्थ्य केंद्र कसही, धान खरीदी केंद्र पाटन, पंदर, सोरम का निरीक्षण किया गया। इसी प्रकार कलेक्टर सुश्री चौधरी ने धान खरीदी केन्द्रों में कृषकों से बात कर उनकी समस्याएं सुनी। समिति प्रभारियों को धान खरीदी के संबंध में दिशा-निर्देश दिये। ग्राम कसही में प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत निर्माणाधीन मकान का भी निरीक्षण किया गया।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.