छत्तीसगढ़

कलार सिन्हा समाज का सामाजिक एवम राजनीतिक क्षेत्र में अहम योगदान - अंबिका मरकाम

34825112024132150whatsappimage2024-11-25at6.46.12pm.jpeg

RO. NO 13129/104

 -मगरलोड सिन्हा समाज भवन में शेड निर्माण के लिए 5 लाख देने की विधायक ने की घोषणा
- ढोल नगाड़े आतिशबाजी  के साथ शहर में निकली गई भगवान सहस्त्रबाहु अर्जुन जयंती की कलश शोभा यात्रा
 धमतरी/मगरलोड (टोमन लाल सिन्हा)।
नगर पंचायत मगरलोड में कलार सिन्हा डडसेना समाज द्वारा भगवान सहस्त्रबाहु अर्जुन की जयंती बड़ी धूमधाम के साथ कलश यात्रा निकालकर पूरे नगर के मुख्य चौक चौराहे बस स्टैंड, चंडी चौक, शीतला माता, गांधी चौक, गुरु घासीदास चौक, रामलीला मैदान होते हुए सामाजिक भवन में भगवान सहस्त्रबाहु की पूजा आरती की गई। भगवान सहस्त्रबाहु अर्जुन जयंती एक महत्वपूर्ण हिंदू त्योहार है, जो भगवान सहस्त्रबाहु अर्जुन की जयंती के अवसर पर मनाया जाता है। यह त्योहार कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि को मनाया जाता है, भगवान सहस्त्रबाहु अर्जुन हिंदू धर्म में एक महत्वपूर्ण देवता हैं, जिन्हें सहस्रार्जुन या कार्तवीर्य अर्जुन के नाम से भी जाना जाता है। उनका जन्म कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि को हुआ था। भगवान सहस्त्रबाहु अर्जुन को उनके हजार भुजाओं के कारण इस नाम से जाना जाता है। भगवान सहस्त्रबाहु की कथा महाभारत, वेदों पुराणों में है।भगवान सहस्त्र बाहु जयंती को मगरलोड कलार सिन्हा डडसेना समाज ने धूमधाम से मनाया। जिसमें सहस्त्रबाहु की पूजा अर्चना हवन और यज्ञ भगवान सहस्त्रबाहु अर्जुन की कथा का पाठ परशुराम की पूजा अर्चना व नगर मगरलोड में कलश शोभायात्रा निकाली गई। भगवान सहस्व बाहु जयंती न्याय, धर्म और शक्ति का प्रतीक है। मगरलोड कलार समाज ने भगवान सहस्त्रबाहु अर्जुन की जयंती के अवसर पर समाज के लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अंबिका मरकाम विधायक सिहावा, अध्यक्षता नरेश सिन्हा मंडलेश्वर मगरलोड, विशिष्ट अतिथि नीतू खिलावन अध्यक्ष नगर पंचायत मगरलोड, डीहू राम साहू ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मगरलोड, नगर पंचायत उपाध्यक्ष भूपेश सिन्हा, श्रीमती वीणा सिन्हा सभापति पार्षद नगर पंचायत मगरलोड, श्रीमती नंदनी सिन्हा सिन्हा समाज महिला मंच सचिव धमतरी विशेष रूप से उपस्थित रही। पूजा अर्चना पश्चात सामाजिक बंधुओ ने मुख्य अतिथि सहित सभी अतिथियों का गुलाल, शाल श्रीफल से सम्मान किया। मुख्य अतिथि श्रीमती अंबिका मरकाम विधायक सिहावा ने सिन्हा समाज के सामाजिक बंधुओ को संबोधित करते हुए कहा की भगवान सहस्त्रबाहु अर्जुन सहस्त्र भुजाओं वाले हैं और उसके छत्रछाया में सामाजिक जन आर्थिक, राजनीतिक, व्यापारिक क्षेत्र में देश एवं प्रदेश की सभी कार्यों में अहम योगदान दे रहे हैं। भगवान सहस्त्रबाहु अर्जुन की वंशज यह समाज अनुशासित है भगवान सहस्त्रबाहु अर्जुन की उल्लेख पुराण एवं ग में की गई है उन्होंने सामाजिक बंधुओं को शिक्षा राजनीतिक व्यापारिक क्षेत्र में जागरूकता होने की बात कही, सिन्हा समाज सदैव देश एवं प्रदेश के कोई भी संकट के समय अपना बहुमूल्य योगदान दी है। उन्होंने सिन्हा कलार समाज भवन मगरलोड के लिए 5 लाख रुपए शेड निर्माण के लिए प्रदान करने की घोषणा की तथा सभी सामाजिक लोगों को इस जयंती पर शुभकामनाएं दी।

Image after paragraph


अध्यक्षता के आसंदी पर मंडलेश्वर नरेश सिन्हा ने कहा भगवान सहस्त्रबाहु अर्जुन की कृपा से सिन्हा समाज सदैव आगे बढ़ रहा है सामाजिक जनों में जागरूकता होने के कारण देश एवं प्रदेश में हमारे समाज के लोग आर्थिक, सामाजिक, राजनीतिक, व्यापारिक एवं शिक्षा के क्षेत्र में परचम लहरा रहे हैं। विशिष्ट अतिथि नीतू खिलावन अध्यक्ष नगर पंचायत मगरलोड ने कहा की कोई भी समाज को आगे बढ़ाने के लिए नशा पान से दूर होना चाहिए प्रगतिशील समाज को आगे बढ़ाने के लिए नशा नाम की वस्तु बाधक बनती है जिससे हमें दूर रहने की अति आवश्यकता है। उन्होंने सिन्हा समाज के गौरवशाली इतिहास को बताया। कलार सिन्हा समाज को संबोधित करते हुए डीहू राम साहू अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मगरलोड ने कहा भगवान सहस्त्रबाहु अर्जुन के हजार भुजओ के कारण सिन्हा समाज सहस्त्र प्रकार के लोक कल्याणकारी कार्य सिन्हा समाज द्वारा समय-समय पर की जाती है जिसे मैं भूरी भूरी प्रशंसा करता हूं । इस समाज द्वारा लगातार दीन दुखियों की सेवा में तत्पर रहते हैं जो सदैव वंदनीय है। अध्यक्ष एवम् उपाध्यक्ष निधि द्वारा नवनिर्मित 5 लाख भवन का लोकार्पण अंबिका मरकाम सिहावा विधायक द्वारा की गई।
इस कार्यक्रम में विशेष रूप से राधेश्याम सचिव मुकेश सिन्हा,दिनेश सिन्हा ,डॉक्टर हरी विनायक सिन्हावन सभापति जनपद पंचायत मगरलोड , पुरुषोत्तम सिन्हा,मुरली सिन्हा युवा मोर्चा सचिव धमतरी  डोषण सिन्हा पूर्व जनपद पंचायत अध्यक्ष मगरलोड,  केजू राम सिन्हा, महेश, पूनऊ राम सिन्हा, ईश्वर सिन्हा, संतोष सिन्हा, ओंकार सिन्हा, दुर्गा सिन्हा, नारद सिन्हा, समाज प्रमुख चुम्मन लाल डडसेना, नरेंद्र सिन्हा शिक्षक सहित चंदन बाफना डाकवर साहू,मोहन चक्रधारी, एएसआई में तेजू राम सिन्हा सहित बड़ी संख्या में सामाजिक जनों द्वारा शाल एवं श्रीफल से सम्मान किया गया। भगवान सहस्त्रबाहु अर्जुन की जयंती की सभा पूर्ण होने के बाद सभी अतिथियों एवं सामाजिक जनों का टोमन लाल सिन्हा के द्वारा आभार व्यक्त किया गया। मंच संचालन ओंकार सिन्हा एवम् चूम्मन डडसेना द्वारा किया गया।

RO. NO 13129/104

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

97519112024060022image_750x_66bc2a84329bd.webp
RO. NO 13129/104
60204032025101208img-20250304-wa0001.jpg

ताज़ा समाचार

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.