दुर्ग-भिलाई

विज्ञान प्रदर्शनी में छात्रों ने दिखाया अपने हुनर का जलवा...

67525112024091044img-20241125-wa0239.jpg

भिलाई। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कैम्प 01 भिलाई द्वारा आयोजित विज्ञान प्रदर्शनी में बच्चों ने अपनी प्रतिभा का अद्भुत प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शनी में कक्षा 9 से 12 तक के 327 विद्यार्थियों ने भाग लिया और अपने विज्ञान प्रोजेक्ट्स का प्रदर्शन किया।
प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने 86 प्रादर्श, 11 प्रायोजना, 24 रंगोली, और 26 पोस्टर का प्रदर्शन किया। इसके अलावा, 16 विद्यार्थियों ने विज्ञान प्रश्नोत्तरी में भाग लिया।

Image after paragraph


इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में शाला विकास समिति के सदस्यगण, विधायक प्रतिनिधि  अशोक यादव, सांसद प्रतिनिधि धर्मेंद्र पांडेय, राजकुमार जायसवाल और शाला की प्राचार्य श्रीमती जया तिवारी उपस्थित रहीं।
प्रतियोगिता में निर्णायक के रूप में  हेमंत उपाध्याय, संध्या भागे, सीमा खान, सुमन मार्कण्डेय, ममता ओगरे, अनुपम बारीक, और प्रदीप भास्करवार उपस्थित होकर अपना निर्णय दिए।
प्रादर्श गतिविधि में प्रथम स्थान दीपिका महानंद, द्वितीय स्थान सुनिधि, और तृतीय स्थान ऋषि जायसवाल ने प्राप्त किया।

Image after paragraph

प्रायोजना में प्रथम स्थान डॉली यादव, द्वितीय स्थान युवराज देवांगन, और तृतीय स्थान आर. रश्मिता ने प्राप्त किया। चित्रकला में प्रथम स्थान मंजु निषाद, द्वितीय स्थान निशा साहू, और तृतीय स्थान अंजलि ने प्राप्त किया। विज्ञान प्रश्नोत्तरी में प्रथम स्थान आर्यभट समूह ने प्राप्त किया।
इस कार्यक्रम में मार्गदर्शक शिक्षकों के रूप में श्रीमती रत्ना साहू, वंदना शाबू, अर्पणा बाघ, तृप्ति त्रिपाठी, पूनम उर्मलिया, साधना चंद्राकर, ममता साहू, श्रीमती सुषमा सींगल, डॉ अजय साहू और अर्चना खैरवार उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का संयोजन श्रीमती रत्ना साहू ने किया।

RO. NO 13327/94

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

97519112024060022image_750x_66bc2a84329bd.webp
881040720251424511000006981.jpg
RO. NO 13327/94
72421072025170534whatsappimage2025-07-21at20.43.31_e8cc9d49.jpg

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.