छत्तीसगढ़

रायगढ़ का निशांत केबीसी में बन गया लखपति, आज टेलीकास्ट होगा एपिसोड

image_380x226_673af67059a72.jpg

रायगढ़ । किस्मत साथ दे तो तकदीर पलटने में देर नहीं लगती और रायगढ़ का रहने वाला माया नगरी मुंबई जाकर अपने हौंसले से लखपति बनकर लौट सकता है। कुछ यही कहानी है रायगढ़ शहर के रहने वाले निशांत जायसवाल की जो कि कौन बनेगा करोड़पति के खेल में लखपति बनकर अब रायगढ़ लौट आए हैं।शहर के रहने वाले सुभाषनगर कॉलोनी के निवासी निशांत जायसवाल के पिता यूं तो कोतरा रोड रेलवे फाटक के पास छोटी पान की दुकान कभी चलाया करते थे। कभी पान ठेला तो कभी पानी पुरी बेचकर उसके पिता ने उसे बड़ा किया। भले ही उसके पिता आज उसकी कामयाबी को महसूस करने के लिए उसके साथ दुनिया में नहीं हों लेकिन उनकी दुआ और अपनों का प्यार ही था कि संघर्षों में पढ़ाई करने के बाद अब सरकारी नौकरी कर रहे निशांत जायसवाल ने रायगढ़ से निकलकर माया नगरी मुंबई में कौन बनेगा करोड़पति के खेल में लखपति बन कर ये मुकाम अपने नाम कर लिया है।सदी में महानायक के सामने बैठकर ये खेल खेलना स्वयं में करोड़पति बन जाने जैसा अहसास दिलाता है लेकिन रायगढ़ शहर के इस होनहार ने खेल में बड़ी रकम अपने नाम की है। धरमजयगढ़ के रेशम विभाग में काम करने वाले निशांत का केबीसी में चयन होने के बाद से परिवार को यह आस थी कि वह इस खेल में कुछ न कुछ बड़ा हासिल करेगा और की हुई पढ़ाई के साथ किस्मत ने भी निशांत का बखूबी साथ दिया।दो दिन बाद 8 नवंबर सोमवार को सोनी टेलीविजन पर टेलीकास्ट होने वाले केबीसी के एपिसोड में रायगढ़ शहर के निशांत का खेल प्रसारित किए जाने की अब तक जानकारी है। उसने कितनी बड़ी रकम जीत कर अपने नाम की है यह सिर्फ खेल के नियम और उसके खुद के निवेदन पर जाहिर नहीं किया जा रहा है ताकि दर्शकों का उत्साह उस दिन के लिए बना रहे। शहर के इस होनहार ने केबीसी के खेल में कामयाबी का झंडा जरूर गाड़ दिया है। उसके छोटे से परिवार में खुशियां भर भर कर आई हैं

RO. NO 13327/94

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

97519112024060022image_750x_66bc2a84329bd.webp
881040720251424511000006981.jpg
RO. NO 13327/94
72421072025170534whatsappimage2025-07-21at20.43.31_e8cc9d49.jpg

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.