-संगीतमय सत्संग की प्रस्तुति ने बांधी समां
दुर्ग। सर्व सिंधी समाज दुर्ग-भिलाई द्वारा रविवार को पूज्य बहराणा साहेब की 1313 ज्योति कलश की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा की शुरुआत शाम को शिवनाथ नदी रोड स्थित पंचवटी मांगलिक परिसर से हुई। शोभायात्रा में शदाणी दरबार रायपुर के संत साई युधिष्ठिर लाल, सिंधु अमरधाम आश्रम चकरभाठा बिलासपुर के साई लालदास के अलावा सिंधी समाज के अन्य संतों ने शामिल होकर आयोजन को दिव्यता प्रदान की। शोभायात्रा में सैंकड़ों की संख्या में श्रद्धालु जुटे। शोभायात्रा के पूर्व दोपहर में पंचवटी मांगलिक परिसर में संतों का भव्य अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर सिंध म्यूजिकल ग्रुप ग्वालियर की संगीतमय सत्संग की प्रस्तुति ने समां बांधी।

तत्पश्चात साई लालदास साहेब ने प्रवचन के माध्यम से भक्तों का मार्गदर्शन किया। इस धार्मिक आयोजन में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पूर्व विधायक अरुण वोरा शामिल हुए। उन्होने संतो के दर्शन कर शहरवासियों की सुख-समृद्धि के लिए कामना की। इस दौरान सर्व सिंधी समाज द्वारा श्री वोरा का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में सर्व सिंधी समाज आसनदास मोहनानी, नारायण मेघवानी, ज्ञानचंद रुचंदानी, अनिल लोहानी, प्रेम शोभानी, राम बख्तयार, नवल हासिजा, महिला मंडल की टीम के अलावा प्रदेशभर से सिंधी समाज के लोग शामिल रहे।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.