-विधि विधान और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ बालाजी सरकार मंदिर का किया गया भूमिपूजन
कवर्धा। बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री महाराज और प्रदेश के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने ग्राम रामहेपुर में बालाजी सरकार के भव्य मंदिर निर्माण के भूमिपूजन कार्यक्रम में शामिल हुए। इस अवसर पर विधि विधान और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ मंदिर का भूमिपूजन कर आधारशिला रखी गई। कार्यक्रम से पहले, पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री महाराज का उपमुख्यमंत्री और जिले के नागरिकों ने पुलिस लाइन हेलीपैड में भव्य स्वागत किया, जहां उन्होंने अपने आशीर्वाद से उपस्थित श्रद्धालुओं का हृदय से अभिवादन किया।
भूमिपूजन के बाद, पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री महाराज ने हजारों श्रद्धालुओं और नागरिकों को संबोधित करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ भगवान राम का ननिहाल है और इस भूमि के प्रति हम सभी ऋणी हैं। उन्होंने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि जब वह पहली बार रायपुर आए थे, तो यहीं से उन्हें क्रांतिमई विचार मिला था। यह स्थल उनके लिए विशेष महत्व रखता है। उन्होंने श्रद्धालुओं से आग्रह किया कि वे इस आध्यात्मिक धरोहर को संजोएं और इसे आगे बढ़ाएं। धीरेंद्र शास्त्री महाराज ने कहा कि छत्तीसगढ़ न केवल एक भौगोलिक स्थल है, बल्कि यह हमारी सांस्कृतिक और धार्मिक धरोहर का अभिन्न हिस्सा है। उन्होंने यह भी बताया कि यह मंदिर केवल एक धार्मिक स्थल नहीं होगा, बल्कि एक आध्यात्मिक केंद्र के रूप में कार्य करेगा, जो समाज में एकता, प्रेम और सद्भाव का संदेश फैलाएगा। उनके विचारों ने उपस्थित जनसमूह में गहरी प्रेरणा और श्रद्धा का संचार किया।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.