दुर्ग

महापौर धीरज बाकलीवाल की नगरीय निकाय मंत्री से की भेंट, दीपावली की दीं शुभकामनाएँ और शहर विकास के लिए निधि की मांग की

image_380x226_67208277cc61a.jpg

दुर्ग। महापौर धीरज बाकलीवाल ने अपनी काउंसलिंग के सदस्य  दीपक साहू एवं अब्दुल गनी के साथ नगरीय निकाय मंत्री अरुण साव से शिष्टाचार भेंट की। इस मुलाकात में उन्होंने मंत्री  अरुण साव को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएँ दी और नगर के विकास के लिए महापौर एवं पार्षद निधि आवंटित करने की मांग भी की।

महापौर ने नगर के समग्र विकास के लिए और अधिक वित्तीय सहयोग की आवश्यकता पर जोर दिया, ताकि शहर की आधारभूत संरचनाओं के विकास एवं नागरिक सुविधाओं के विस्तार में तेजी लाई जा सके। उन्होंने शहरवासियों की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए विकास कार्यों के लिए विशेष निधि उपलब्ध कराने का अनुरोध किया। जिससे शहर की सड़कों, सार्वजनिक पार्कों, जल निकासी प्रणाली एवं अन्य महत्वपूर्ण परियोजनाओं में सुधार संभव हो सके।

इस मुलाकात में महापौर एवं उनकी टीम ने शहर के भविष्य को उज्ज्वल बनाने हेतु ठोस प्रयासों की दिशा में इस सहयोग की आवश्यकता को रेखांकित किया। मंत्री महोदय ने इस मांग पर विचार करने का आश्वासन दिया और शहर के विकास कार्यों में हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया।

RO. NO 13286/85

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

97519112024060022image_750x_66bc2a84329bd.webp
RO. NO 13286/85
16001062025110914whatsappimage2025-06-01at11.52.01_c072f5ce.jpg
35214062025145422img-20250614-wa0006.jpg

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.