जशपुर । मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय बगिया में फरसाबहार विकास खंड के जोरण्डाझरिया की 4 स्व सहायता समूह की महिलाओं को 6--6 लाख के मान से 40 महिलाओं सदस्यों को रोजगार करने के लिए 24 लाख का चेक प्रदान किया।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय महिलाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए बेहतर कार्य कर रहे हैं।
महिलाएं सब्जी की खेती और व्यापार आचार पापड़,रेशम विभाग के कोषा कार्य और अन्य रोजगार से जुड़कर आत्मनिर्भर बन रहे हैं।
उल्लेखनीय है कि यूको बैंक की नई शाखा फरसाबहार विकास खंड के जोरण्डाझरिया में खोला गया है। बैंक महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए सार्थक प्रयास कर रहे हैं।

नई यूको बैंक की शाखा का शुभारंभ..
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज कैम्प कार्यालय बगिया में फरसाबहार विकास खंड के जोरण्डाझरिया ग्राम पंचायत के अन्तर्गत भेलवां की नई यूको बैंक की शाखा का शुभारंभ किया। फरसाबहार के आस पास के ग्रामीणों और किसानों को इसका सार्थक लाभ मिलेगा
इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पत्नी श्रीमती कौशल्या साय भी उपस्थित थीं।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.