होम / दुर्ग-भिलाई / लंच में खाया चना-मुर्रा और लगाए नारे, हड़ताल से निगम में पसरा सन्नाटा
दुर्ग-भिलाई
रिसाली। चार प्रतिशत डी.ए. समेत अन्य मांगों को लेकर नगर पालिक निगम रिसाली के अधिकारी-कर्मचारी हड़ताल पर रहे। शुक्रवार की दोपहर कर्मचारी खाना की जगह चना-मुर्रा खाकर विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने मांगो को पूरा करने नारे भी लगाए।
अधिकारी-कर्मचारी फेडरेशन के तत्वाधान में नगर पालिक निगम के कर्मचारियों ने 4 प्रतिशत महंगाई भत्ता, 2019 से रूके डी.ए. का एरियस राशि जी.पी.एफ. फंड में डालने, केन्द्र के समान गृह भाड़ा भत्ता की मांग को लेकर पंडाल में बैठे रहे। इस दौरान कर्मचारी नारे लगाए। अभियंता एम.पी. देवांगन, जयंत शर्मा, चन्द्रपाल हरमुख समेत प्रदेश कोषाध्यक्ष गोपाल सिन्हा, अध्यक्ष अमित चंद्राकर, महामंत्री अखिलेश वर्मा ने सभा को संबोधित किया।
-पसरा रहा सन्नाटा...
इस दौरान निगम में सन्नाटा पसरा रहा। कार्यालय में केवल प्लेसमेंट कर्मचारी ही नजर आए। हालांकि आवश्यक सेवा को यथावत रखने अधिकारी कर्मचारी एक दिन पहले रूपरेखा तैयार कर लिए थे। क्षेत्र में सफाई और जल आपूर्ति बाधित नहीं हुई।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.