छत्तीसगढ़

भाजपा सदस्यता अभियान 2024 के  मंडल सदस्यता प्रभारी की हुई घोषणा

image_380x226_66cd700a00f09.jpg

एमसीबी / मनेन्द्रगढ़। भारतीय जनता पार्टी जिला सदस्यता अभियान के जिला संयोजक जमुना पाण्डेय द्वारा  बताया गया कि संगठनात्मक दृष्टि से सदस्यता अभियान हमें दो माह में पूर्ण करना है। 1 सितंबर को प्रत्येक बूथ पर 200 सदस्य बनाने का लक्ष्य है। ऐसे भी कई बूथ है जहां भाजपा कार्यकर्ताओं को ज्यादा ध्यान देना है ताकि पार्टी को नुकसान न हो और पार्टी के वैचारिक धरातल को हमें मजबूत बनाना है। 1 सितंबर को प्रधानमंत्री  द्वारा पुनः भारतीय जनता पार्टी की दिल्ली से सदस्यता ग्रहण कर इस की अभियान शुरु करेंगे। अगले दिन 2 सितंबर को छत्तीसगढ़  प्रदेश मे  और 3 सितंबर को समस्त  जिला मुख्यालयों में और फिर मंडल मुख्यालयों तक समारोह पूर्वक सदस्यता अभियान की शुरूआत होगी।
           उक्त अभियान की शुरुवात समस्त शक्तिकेन्द्र संयोजक, सह संयोजक व सदस्यता सहयोगी मिलकर 30 अगस्त तक अभियान की संरचना पूर्ण करेंगे ।   जिससे कार्यकर्ताओं में उत्साह बढ़े और सभी कार्यकर्ताओं को 50 सदस्य बनाने का लक्ष्य दिया गया है । कागजी और ऑनलाइन सदस्यता का अपडेट केन्द्र तक जाएगा इसलिए सदस्यता फार्म और ऑनलाइन डाटा अपडेट रखना है।  विधायकों जिला पंचायत अध्यक्ष, नगर पंचायत अध्यक्षो, एवं जनप्रतिनिधियों को व्यक्तिगत रूप से सदस्य बनाने का लक्ष्य दिया गया है। विषय की सुगम जानकारी के लिए मंडल स्तर पर भी कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा  जिसके लिए प्रदेश संगठन के निर्देशानुसार एवं भाजपा जिलाध्यक्ष की सहमति से  एमसीबी जिला के समस्त मंडलो मे सदस्य्ता अभियान 2024 ,मंडल सदस्यता प्रभारी की घोषणा की गई है जिसके अनुसार मनेन्द्रगढ़ मंडल - संजय सिंग,
हसदैव मंडल -  मुकेश जायसवाल,
खड़गँवा मंडल - द्वारिका जायसवाल,
चिरमिरी मंडल - जनार्दन साहू, नागपुर मंडल -राहुल सिंग्, 
केलहरी मंडल जमुना पाण्डेय, कुंवारपुर मंडल -  रविशंकर सिंह, कोटाडोल मंडल - अशोक सिंग
होंगे जो अपने - अपने प्रभार वाले मंडलो मे  शक्ति केंद्रो व बूथों मे सदस्य्ता संबंधित दिये गये लक्ष्यों की परिपूर्ति का कार्य करेंगे, उक्त जानकारी भाजपा मीडिया प्रभारी संजय गुप्ता ने दी।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.