दुर्ग। शहर विधायक गजेंद्र यादव ने भगवान श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर प्रदेशवासियों को बधाई व शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि वे प्रदेश की जनता की खुशहाली और तरक्की के लिए भगवान श्रीकृष्ण से प्रार्थना करते हैं। विधायक ने कहा कि श्रीकृष्ण भगवान ही हमें सिखाते हैं कि जीवन कर्म प्रधान है। भगवद गीता में अर्जुन के सामने जब क्या करूं क्या न करूं की स्थिति थी तब श्रीकृष्ण ने ही उन्हें मार्ग दिखाया था। भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें प्रतिकूल परिस्थितियों से लड़ना और जीतना सिखाता है। विधायक श्री यादव आगे कहा की जन्माष्टमी का पर्व भारतीयों के लिए श्रीकृष्ण के जन्म का प्रतीक है। इस पर्व को पूरे उत्साह से सभी को मनाना चाहिए। जन्माष्टमी पर दुर्ग विधानसभा में आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रम में भी शामिल होकर उत्साहवर्धन करेंगे।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.