कोलकाता । कोलकाता में एक प्रशिक्षु डॉक्टर के बलात्कार और हत्या के बाद चल रही जांच और विरोध प्रदर्शन के बीच आरोपी संजय रॉय की सास ने कहा कि इस घटना में कई लोग शामिल हो सकते हैं। अकेले संजय यह सब नहीं कर सकता। उन्होंने बताया कि उनकी बेटे के साथ संजय रॉय का व्यवहार तनावपूर्ण रहा है। आरोपी की सास ने कहा कि संजय उनकी बेटी की पिटाई करता था। उसके खिलाफ पुलिस में शिकायत भी दर्ज कराई थी।
आरोपी की सास ने कहा कि संजय रॉय अच्छा इनसान नहीं था। उसे फाँसी दो या उसके साथ जो चाहो करो। वह यह काम अकेले नहीं कर सकता था। उन्होंने इस घटना में और लोगों के शामिल होने का भी संदेह जताया।
आरोपी की सास ने कहा कि शादी के छह महीने तक उनकी बेटी और दामाद के साथ रिश्ते ठीक थे। इसके बाद दोनों के रिश्ते कभी ठीक नहीं रहे। जब बेटी 3 महीने की गर्भवती थी तो उसने गर्भपात करा दिया। उसने उसकी पिटाई की और पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई। इसके बाद मेरी बेटी लगातार बीमार रहने लगी, मैंने उसकी दवाइयों का सारा खर्च उठाया।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.