- दोपहर 03 बजे से शाम 7 बजे तक दुर्ग के मिलन पैलेस में भाजपा कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों से करेंगे मुलाकात
दुर्ग। 10 अगस्त शनिवार को दुर्ग जिला भाजपा अध्यक्ष जितेन्द्र वर्मा अपने जन्मदिन के अवसर विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। उनका पहला कार्यक्रम सुबह 7:30 बजे धान खरीदी केन्द्र सेलूद (पाटन) में होगा, जिसमें वे खबरनामा ग्रुप पाटन विधानसभा के सदस्यों द्वारा आयोजित पौधारोपण के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होकर रीठ का पौधा लगाएंगे तत्पश्चात सुबह 8:30 बजे गृह ग्राम झाड़मोखली में कुल देवी की पूजाअर्चना कर पौधारोपण करेगे। इसके बाद सुबह 09:30 से 10:30 बजे तक नगर पंचायत पाटन के मंदिरो में दर्शन एवं पूजा अर्चना करके सुबह 10:30 बजे आत्मानंद कन्या शाला पाटन में वृक्षारोपण कर विद्यार्थियों से मुलाकात करेंगे। सुबह 11:30 बजे आर्यवर्त स्कूल पाटन में एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम अंतर्गत वृक्षारोपण एवं पूजन में शामिल होंगे। सुबह 11:40 से 2 बजे तक देवांगन भवन पाटन में कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे।
पाटन के समस्त कार्यक्रमों के पश्चात जिला भाजपा अध्यक्ष जितेन्द्र वर्मा दुर्ग जिला मुख्यालय पहुंचेंगे, जहां दोपहर 3 बजे से शाम 7 बजे तक मिलन पैलेस धमधानाका दुर्ग में कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों के साथ मेल मुलाकात के कार्यक्रम में शामिल होंगे तत्पश्चात शाम 7 बजे चंडी मंदिर दुर्ग में आयोजित आरती में शामिल होंगे।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.