छत्तीसगढ़

कोरिया जिले की 19 वीं कलेक्टर श्रीमती चंदन संजय त्रिपाठी ने संभाला पदभार..

image_380x226_66b0e00fbb121.jpg

-कोरिया को अव्वल बनाने में सबकी भागीदारी आवश्यक - कलेक्टर श्रीमती त्रिपाठी
कोरिया (खगेन्द्र यादव)। कोरिया जिले की नई कलेक्टर, श्रीमती चंदन संजय त्रिपाठी ने सोमवार को पदभार ग्रहण कर लिया है। 2016 बैच की आईएएस अधिकारी, श्रीमती त्रिपाठी कोरिया जिले की 19वीं कलेक्टर हैं। श्रीमती त्रिपाठी पूर्व में संचालक कृषि, एवं पशु चिकित्सालय में पदस्थ रह चुकी है। श्रीमती त्रिपाठी स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के तहत संचालक थीं और रायगढ़ में जिला पंचायत सीईओ के रूप में भी कार्य कर चुकीं हैं। अपने पदभार ग्रहण करने के तुरंत बाद, उन्होंने जिला कार्यालय की विभिन्न शाखाओं और विभागों का निरीक्षण कर वहां के अधिकारियों और कर्मचारियों से विभागीय कामकाज की जानकारी प्राप्त की।

कलेक्टर श्रीमती त्रिपाठी ने सभी अधिकारियों से परिचय प्राप्त की और शासन की विभिन्न योजनाओं के बारे में जिले में संचालित योजनाओं के बारे में कहा कि शासन की सभी योजनाओं का लाभ जिले के अंतिम छोर के अंतिम व्यक्ति को मिले यह सुनिश्चित करें। उन्होंने सभी अधिकारियों से अपेक्षा की कि कोरिया को हर क्षेत्र में अव्वल बनाने के लिए सभी को मिलकर काम करना होगा। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना, लखपति दीदी, स्वच्छता अभियान, पोषण आहार, महतारी वंदन योजना, मुख्यमंत्री जतन योजना जैसी महत्वपूर्ण योजनाओं के बारे में जानकारी भी प्राप्त की। श्रीमती त्रिपाठी ने कलेक्टरेट कार्यालय स्थित सभी कक्षों का निरीक्षण किया और अधिकारी-कर्मचारियों को समय पर ऑफिस पहुंचने तथा कार्यालयों की साफ-सफाई, रिकॉर्ड संधारण और दस्तावेजों को सुव्यवस्थित रखने की बात कही।


कलेक्टर ने जिला कार्यालय स्थित खाद्य विभाग, निर्वाचन शाखा, आबकारी, खनिज, श्रम शाखा, आवक-जावक, कोषालय, भू-अभिलेख, एनआईसी, रिकार्ड रूम, गृह निर्माण मंडल, नगर-निवेश, अंत्यव्यवसायी, लोक सेवा केन्द्र, स्थापना शाखा, डीएमएफ, आदिवासी विकास विभाग सहित विभिन्न विभागों एवं शाखाओं का अवलोकन किया।
इस दौरान, जिला पंचायत के सीईओ डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी, अपर कलेक्टर  अरुण मरकाम, अपर कलेक्टर श्रीमती अंकिता सोम, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मोनिका ठाकुर, एसडीएम श्रीमती दीपिका नेताम,  राकेश कुमार साहू, डिप्टी कलेक्टर  उमेश कुमार पटेल,  विनय कश्यप, प्रियंका रानी गुप्ता, जनपद पंचायत सीईओ अलेक्जेंडर पन्ना, मनोज सिंह जगत, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ आर.एस. सेंगर व अधीक्षक बालेंदु मिश्रा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद थे।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.