सौरभ निर्वाणी बने कामगार कांग्रेस के मध्यप्रदेश प्रभारी

सौरभ निर्वाणी बने कामगार कांग्रेस के मध्यप्रदेश प्रभारी

रायपुर ।  युवा कांग्रेस दुर्ग ग्रामीण के पूर्व जिला अध्यक्ष डॉ. सौरभ निर्वाणी को असंगठित कामगार कांग्रेस का मध्यप्रदेश प्रभारी बनाया गया है। उनकी नियुक्ति संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं  दिल्ली के पूर्व सांसद डॉ. उदित राज ने की है। डॉ. सौरभ निर्वाणी ने अपनी नियुक्ति पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, रविन्द्र चौबे, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम, संसदीय सचिव गुरुदयाल सिंह बंजारे, दिल्ली के पूर्व सांसद संदीप दीक्षित, असंगठित कामगार कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष आलोक पांडेय का आभार व्यक्त किया है। उनकी नियुक्ति पर जिला पंचायत सदस्य प्रज्ञा निर्वाणी, बेमेतरा जनपद अध्यक्ष रेवती साहू, जनपद पंचायत नवागढ़ अध्यक्ष अंजली दद्दु मारकंडे जनपद उपाध्यक्ष रितेश शर्मा, जिला पंचायत सदस्य बाल कुमारी ध्रुव,सुशीला जोशी,जनपद पंचायत सदस्य लाला भारती सहित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त किया है