विभाजन के वक्त हुई  पीड़ा को कभी भुलाया नही जा सकता: जितेंद्र वर्मा

विभाजन के वक्त हुई  पीड़ा को कभी भुलाया नही जा सकता: जितेंद्र वर्मा

दुर्ग । आज से 75 वर्ष पूर्व देश आजाद तो हुआ था लेकिन देश ने विभाजन के जिस दंश को झेला वो आज भी आखों में आसूओ का सैलाब ले आता है देश के विभाजन के दर्द को बयां करती हुई ऐसी ही एक चित्र प्रदर्शनी का आयोजन दुर्ग जिला भाजपा कार्यालय में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व के दिशा निर्देश अनुसार लगाई गई जिसका उद्घाटन भाजपा के जिलाध्यक्ष जितेंद्र वर्मा के द्वारा हुआ। चित्र प्रदर्शनी के पूर्व मौन जुलूस जिला भाजपा कार्यालय से निकालकर पटेल चौक होते हुए वापस जिला भाजपा कार्यालय में पहुंचकर संपन्न हुई इस दौरान प्रमुख रुप से भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य पूर्व महापौर चंद्रिका चंद्राकर जिला महामंत्री ललित चंद्राकर विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस कार्यक्रम जिला प्रभारी मनोज मिश्रा भाजपा जिला उपाध्यक्ष संतोष सोनी कांतिलाल जैन वरिष्ठ भाजपा नेता कांतिलाल बोथरा प्रीतपाल बेलचंदन चैनसुख भट्टर अजय तिवारी काशीनाथ शर्मा उपस्थित रहे
भाजपा जिलाध्यक्ष जितेंद्र वर्मा ने चित्र प्रदर्शनी देखते हुए कहा प्रदर्शनी  में लगे चित्र व घटनाए देखकर वो दर्द फिर ताजा हो गया जो विभाजन के समय लोगो ने सहा था इस दर्द को कभी भुलाया नही जा सकता था।

जितेंद्र वर्मा ने कहा विभाजन के समय  सिंधी, सिख सहित अन्य समुदाय के लगभग 1 करोड़ 30 लाख लोगो को विस्थापन के लिए बाध्य होना पड़ा सरकारी आंकड़े के अनुसार 5 लाख लोगो की हत्या भी इस दौरान हुई और  हजारों की संख्या में लोग लापता हुए जिनका पता कभी नही चल पाया।
विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के कार्यक्रम के जिला प्रभारी एवं मंत्री मनोज मिश्रा ने बताया की
प्रदर्शनी में देश के विभाजन के निर्णय के तरीके और विभाजन के पहले और बाद हुई हिंसक घटनाओं के तथ्यों को प्रस्तुत किया गया।विभाजन की पीड़ा को कभी भुलाया नही जा सकता।

कार्यक्रम में जिला मंत्री दिनेश देवांगन आई टी सेल जिला संयोजक राजा महोबिया, विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस जिला सह प्रभारी डॉक्टर सुनील साहू जीत यादव मंडल भाजपा अध्यक्ष लुकेश बघेल, दीपक चोपड़ा, भाजयुमो जिला अध्यक्ष नितेश साहू अल्पसंख्यक मोर्चा जिला अध्यक्ष साजन जोसेफ अनुसूचित जाति मोर्चा जिला अध्यक्ष संतोष कोसरे मंडल महामंत्री विजय ताम्रकार भाजयुमो महामंत्री  गौरव शर्मा संजय बोहरा संतोष तिवारी महेंद्र दिल्लीवार  मंडल पदाधिकारी रजनीश श्रीवास्तव सुनील साहू प्रशांत जोशी कृष्णा निर्मलकर मुकेश बेलचंदन हिमा साहू हेमंत गोयल नरेश शर्मा मदन बढ़ाई केवल देवांगन,निशिकांत मिश्रा गणेश निर्मलकर दिव्य रुसिया देव वर्मा  सहित  बड़ी संख्या में नेता गण व कार्यकर्ता माजूद रहे।