नाबालिग लड़की की चाकू मारकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार

नाबालिग लड़की की चाकू मारकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार

भिलाई । भिलाई में गुरूवार को दिनदहाड़े एक युवक ने दो नाबालिग लड़कियों पर चाकू से हमला कर दिया है। इस हमले में एक लड़की की मृत्यु हो गई वहीं दूसरी घायल है। जिसका अस्पताल में उपचार चल रहा है। मामला प्रेम प्रसंग का है।

मिली जानकारी के अनुसार शीतला मंदिर इंदिरा नगर में गुरुवार दोपहर तीन बजे के करीब नाम महेश यादव नाम के युवक ने दो नाबालिग बहनों पर चाकू से हमला कर दिया। बताया जाता है कि युवक का १६ वर्षीय बड़ी बहन के साथ प्रेम संबंध था, किंतु लड़की उसे छोड़कर किसी और लड़के से प्यार करने लगी थी। जिस लेकर आरोपी युवक ने गुरूवार को जवारा विसर्जन के दौरान लड़की पर चाकू से हमला कर दिया तथा बीच-बचाव कर रही छोटी बहन पर भी हमला कर दिया।
इस हादसे में बड़ी बहन की मौत हो गई। बताया जाता है कि महेश कुछ महीने पहले चोरी के मामले में जेल गया था और एक महीने पहले ही जेल से बाहर आया था। जेल चले जाने पर लड़की का अफेयर दूसरे लड़के से हो गया। जब महेश जेल से बाहर आया और लड़की को मिलने के लिए बुलाया तो लड़की ने मिलने से मना कर दिया। उसने बताया कि वो दूसरे लड़के से प्यार करती है और अब उससे कोई रिश्ता नहीं रखना चाहती है। इसी बात की रंजिश महेश रखे हुए था। जवारा विसर्जन के दौरान उसने लड़की आखिरी बार मिलने के लिए बुलाया था। जब लड़की वहां अपनी छोटी बहन के साथ पहुंची तो उसने चाकू से दोनों के ऊपर जानलेवा हमला कर दिया। इसमें छोटी बहन बुरी तरह घायल हो गई, वहीं बड़ी बहन के सीने में चाकू लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मामले में सुपेला थाना ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।