चार दिनों तक मांस विक्रय रहेगा बंद

चार दिनों तक मांस विक्रय रहेगा बंद

रिसाली। नगर पालिक निगम रिसाली सीमा क्षेत्र में अलग अलग तिथियों में पशु वध व मांस विक्रय पर प्रतिबंध रहेगा। प्रतिबंधित तिथि में मांस विक्रय करते पाए जाने पर निगम द्वारा सख्त कार्यवाही की जाएगी। स्वास्थ्य विभाग के प्रभारी अधिकारी बृजेन्द्र परिहार ने बताया 30 सितंबर पर्यूषण पर्व, 2 अक्टूबर गांधी जयंती, 11 अक्टूबर पर्यूषण पर्व में सवंत सवरी व उत्तम क्षमा और 24 अक्टूबर को महावीर निर्माण दिवस के दिन मांस विक्रय पूर्ण रूप से प्रतिबंध रहेगा।