भाजयुमो उतई मण्डल द्वारा आयोजित तिरंगा बाइक रैली मे सांसद विजय बघेल, भाजपा जिलाध्यक्ष जितेन्द्र वर्मा शामिल हुए

भाजयुमो उतई मण्डल द्वारा आयोजित तिरंगा बाइक रैली मे सांसद विजय बघेल, भाजपा जिलाध्यक्ष जितेन्द्र वर्मा शामिल हुए

आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर हम सभी अपने घरों पर राष्ट्रीय ध्वज लगाकर अपनी सहभागिता प्रदान करें - सांसद विजय बघेल

दुर्ग। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा आजादी की 75 वी वर्षगांठ को अमृत महोत्सव के रूप में मनाने का आह्वान किया है, इसे लेकर भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय एवं प्रदेश इकाई के द्वारा हर घर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में हर घर तिरंगा अभियान के तहत भारतीय जनता युवा मोर्चा उतई मण्डल के द्वारा उतई कॉलेज मैदान से प्रारम्भ होकर उतई नगर होते हुए खोपली, घुघसीडीह, मचांदुर, चिरपोटी, रिसामा, अण्डा, कुथरेल, चंदखुरी, हनोदा, धनोरा, खम्हरिया, कोकड़ी, पाऊवारा, पुरई होते हुए उमरपोटी में समाप्त किया गया। इस विशाल बाइक रैली में प्रमुख रूप से लोकसभा सांसद विजय बघेल, पूर्व मंत्री रमशीला साहू, जागेश्वर साहू, भाजपा जिलाध्यक्ष जितेन्द्र वर्मा, जिला महामंत्री ललित चंद्राकर, भाजयुमो जिलाध्यक्ष नितेश साहू, जिला पंचायत सदस्य माया बेलचंदन, प्रीतपाल बेलचंदन, पूर्व जिला पंचायत सदस्य मुकेश बेलचंदन प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। आयोजित बाइक रैली के दौरान ग्रामीणों को तिरंगा झण्डा का भी वितरण किया गया। 

        भारतीय जनता पार्टी आजादी के अमृत महोत्सव को लेकर विभिन्न कार्यक्रमों को आयोजन कर रही है, आयोजनों की श्रंखला में भाजयुमो उतई मण्डल अध्यक्ष प्रवीण यदु के नेतृत्व में बाइक रैली निकाली गई।

इस अवसर पर लोकसभा सांसद विजय बघेल ने संबोधित करते हुए कहा कि देश के प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी के आह्वान पर आजादी के 75 वीं वर्षगांठ के अवसर पर हम सभी को तिरंगा को अपने घरों पर लगाना चाहिए साथ ही साथ पूरा हिंदुस्तान तिरंगामय लगे इसका भी प्रयास हम सभी को मिलकर करना चाहिए। प्रधानमंत्री के द्वारा जो आह्वान किया गया उससे निश्चित तौर पर एकता को बढ़ावा मिलेगा मैं सभी से निवेदन करता हूं कि आप सभी अपने घरों की छत पर दुकानों पर सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्म फेसबुक, टि्वटर, इंस्टाग्राम, यूट्यूब की डीपी पर तिरंगा लगाएं। विजय बघेल ने उपस्थित जनों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई और शुभकामनाएं दी।

भाजपा जिलाध्यक्ष जितेन्द्र वर्मा ने इस अवसर पर संबोधित करते हुए कहा कि देश हमारा तिरंगा हमारा, इस तिरंगे की शान और बढ़े इसके लिए हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आजादी के 75 वी वर्षगांठ के अवसर पर हर घर तिरंगा लगाने का आह्वान किया और इस दायित्व को पूर्ण करने के लिए भारतीय जनता पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता प्रयासरत है और हमें विश्वास है कि हम हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाते हुए हर घर तिरंगा देखेंगे।

हर घर तिरंगा (बाइक रैली) कार्यक्रम में दुर्ग लोकसभा सांसद विजय बघेल, पूर्व केबिनेट मंत्री रमशीला साहू, जागेश्वर साहू, जिला अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा, जिला महामंत्री ललित चंद्राकर, भाजयुमो जिलाध्यक्ष नितेश साहू, जिला पंचायत सदस्य माया बेलचंदन, प्रीतपाल बेलचंदन, पूर्व जिला पंचायत सदस्य मुकेश बेलचंदन, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष उपासना चंद्राकर, जिला उपाध्यक्ष अनिल साहू, भाजयुमो जिला महामंत्री तेखन सिन्हा, भाजयुमो जिला मंत्री व मण्डल प्रभारी केवल देवांगन, मण्डल अध्यक्ष फत्तेलाल वर्मा, महामंत्री सोनू राजपूत, पुकेश चन्द्राकर, भाजयुमो मण्डल अध्यक्ष प्रवीण यदु, नेता प्रतिपक्ष योगेश ठाकुर, कन्हैया देवांगन, पूनम सपहा, यश देवांगन, अजीत चंद्रकार, कन्हैया यादव, फलेंद्र सिंह राजपूत, शीतला ठाकुर, बिमला कामड़े, हेमलता देशमख, पार्षद भीमसेन सिन्हा, सतीश चंद्रकार, लक्ष्मीनारायण साहू, आशीष साहू, डुमेश साहू, हरीश यादव, द्रोण साहू, लक्की साहू, किशन यादव, संतोष सपहा,चंदु देवांगन, शुभम वर्मा, देवेंद्र भारती, मंशा भारती, राजूलाल साहू, गजेंद्र साहू,  तुकाराम साहू, भूषण साहू, गब्बर साहू, लोकेश देवांगन, राजेश चन्द्राकर, मनोज चन्द्राकर, लेखुदास, राजेश साहू सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल रहे।