ब्रेकिंग: निराई माता दर्शन करने गए ललित बारले पर किया था बदमाशों ने जानलेवा हमला

ब्रेकिंग: निराई माता दर्शन करने गए ललित बारले पर किया था बदमाशों ने जानलेवा हमला

 - इलाज के दौरान हुआ ललित बारले की मौत
 - धारा 302 दर्ज करने व पहचान करने के बाद मोहेरा के तीन आरोपियों को मगरलोड पुलिस ने किया गिरफ्तार
मगरलोड, (टोमन लाल सिन्हा)। 17 अप्रैल 2022 को मोहेरा के निरई माता दर्शन करने गए गोबरा नवापारा के दर्शनार्थी  ललित बारले पर  ग्रामीणों ने जान लेवा हमला कर मारपीट किया था। 
ललित बारले का मारपीट के दौरान अतड़ी फटने से 6 माह पूर्व इलाज के दौरान मौत हो गया।
मृतक ललित के पिता बलिराम बारले द्वारा रिपोर्ट दर्ज करने के 6 माह बाद मोहेरा के तीन आरोपियों को को पहचान कर हत्या के आरोप में मगरलोड पुलिस ने  गिरफ्तार  किया। धारा 302 दर्ज करने के बाद मोहेरा के देवनारायण चंद्रवंशी, ठाकुर राम कश्यप, जितेंद्र कश्यप तीनो आरोपीयो को मगरलोड पुलिस ने गिरफ्तार किया है।