शपथ दिलाकर भोले भाले आदिवासियों को गुमराह करते हुए  मुख्यधारा से भटकाने का कार्य न्यायसंगत नही : दुग्गा

शपथ दिलाकर भोले भाले आदिवासियों को गुमराह करते हुए  मुख्यधारा से भटकाने का कार्य न्यायसंगत नही : दुग्गा

भानुप्रतापपुर,( दीपक शर्मा)। राजनीतिक क्षेत्र में प्रवेश करने वाले व्यक्तियों को कभी रोकना टोकना नही चाहिए, वह उसका राजनीतिक अधिकार है। आज संविधान दिवस है, संविधान हमारी पवित्र ग्रंथ है जिसमे सब बातों का उल्लेख है। मैं समाज से अपील करने आया हूँ कि अपने अच्छे विवेक से समाज के प्रमुख लोगो को समाज के प्रति अच्छे दिशा निर्देश दे जिससे समाज आगे बढ़े । उक्त बातें अनुसूचित जाति व जनजाति आयोग के पूर्व अध्यक्ष व पूर्व विधायक देवलाल दुग्गा ने कही है। उन्होंने कहा कि सर्व आदिवासी समाज के द्वारा मतदान करने के लिए जो सामाजिक स्तर पर शपथ दिलाई जा रही है व न्यायसंगत नही है। समाज के वरिष्ठ जनों से अपील करते हुए कहा कि यदि समाज को सही मायने से ऊपर उठाना चाहते है तो शिक्षा, संस्कृति, रीति नीति, सम्भयता, कृषि, शराबबंदी  जैसे कार्यो के लिए शपथ दिलाये। राजनीतिक व व्यापारिक दृष्टिकोण से शपथ दिलाकर भोले भाले आदिवासियों को गुमराह करते हुए  मुख्यधारा से भटकाने का कार्य किया जा रहा है जो न्यायसंगत नही है।
      केबिनेट मंत्री कवासी लखमा के द्वारा जो आरोप लगाया गया है कि सर्व आदिवासी समाज भाजपा के बी टीम है इसके जवाब में दुग्गा ने कहा पूर्व सांसद अरविंद नेताम एवं मानक दरपट्टी आदिवासी नेता भाजपा के लिए कार्य कर रही है, इस पर दुग्गा ने कहा भाजपा केवल अपने दम पर चुनाव लड़ते आई है और आगे भी अपने दम पर चुनाव लड़ेगी। कांग्रेस का आरोप बेबुनियाद है।
हमारी भाजपा सरकार के द्वारा आदिवासियों को 32 प्रतिशत आरक्षण दिलाया था, लेकिन कांग्रेस सरकार के द्वारा आरक्षण मामले को हाई कोर्ट में जवाब प्रस्तुत नही कर पाई जिसका खामियाजा आदिवासी समाज को भुगतना पड़ रहा है। यदि इनका नीयत साफ रहता तो भानुप्रतापपुर उप चुनाव के पहले भी किया जा सकता था, चुनाव जीतने के लिए कांग्रेस के द्वारा समाज को गुमराह किया जा रहा है।  भाजपा के मोदी सरकार हमेशा आदिवासी समाज को आगे बढ़ाने एवं ऊँचा उठाने का काम किया है। देश के सर्वोच्च पद पर द्रोपती मुर्मु राष्ट्रपति बने आदिवासी समाज का गौरव बढ़ाया है।
भाजपा प्रदेश के महामंत्री एवं पूर्व आईएएस अधिकारी ओपी चौधरी ने कहा पूर्व में दंतेवाड़ा कलेक्टर रहते हुए प्रशासनिक स्तर पर तत्कालीन भाजपा सरकार से स्थानीय भर्ती ग्रेड 3 एवं 4 का स्थनीय भर्ती हो रहा था। जिसे अब कांग्रेस ने खत्म किया है। विशेष सत्र बुलाकर कर केवल चुनावी लाभ देख रहे है। मौके पर सांसद प्रतिनिधि नरोत्तम सिंह चौहान, मीडिया प्रभारी राजीव श्रीवास आदि उपस्थित थे।