श्रीमद्भागवत कथा वाचक  देवी चित्रलेखा ने अपने हांथो से जरूरतमन्दों को भोजन कराया...

श्रीमद्भागवत कथा वाचक  देवी चित्रलेखा ने अपने हांथो से जरूरतमन्दों को भोजन कराया...

- देवी चित्रलेखा ने जन समर्पण सेवा संस्था दुर्ग के सेवाभावी कार्यो की प्रशंसा की
दुर्ग। दुर्ग शहर की पावन भूमि में पहली बार श्रीमद्भागवत कथा करने आयी देवी चित्रलेखा द्वारा मानव सेवा एवं गौ सेवा कार्य भी विगत कई वर्षों से किया जा रहा है। उन्होंने दुर्ग शहर में विगत 6 वर्षों से की जा रही मानव सेवा एवं गौ सेवा के कार्य करने वाली जन समर्पण सेवा सँस्था के सेवा कार्य मे दुर्ग रेल्वे स्टेशन में उपस्थित होकर अपने हाथों से जरूरतमंदों को भोजन एवं जरूरत की सामग्री वितरण करके मानव सेवा का कार्य किये। जन समर्पण सेवा संस्था, दुर्ग द्वारा विगत 6 वर्षों से दुर्ग रेलवे स्टेशन में प्रतिदिन रात्रि 8 बजे 100 से अधिक जरूरतमंदों को नि:शुल्क भोजन एवं जरूरत की सामग्री का वितरण किया जा रहा है। विगत 6 वर्षों से की जा रही इस प्रतिदिन की सेवा में बहुत से संतों, राजनीतिक, सामाजिक एवं धार्मिक व्यक्तियों ने उपस्थित होकर अपने हाथों से जरूरतमंदों को भोजन एवं जरूरत की सामग्री का वितरण किया है। संस्था के अध्यक्ष योगेन्द्र शर्मा बंटी ने बताया कि वर्तमान में दुर्गाधाम, पुरानी गंजमंडी, गंजपारा, दुर्ग में श्रीमद्भागवत कथा करने आयी हुई देश की प्रसिद्ध कथा वाचक देवी चित्रलेखा जी भी सोमवार रात्रि 8 बजे दुर्ग रेलवे स्टेशन में उपस्थित होकर जन समर्पण सेवा सँस्था के सदस्यों के साथ मिलकर लगभग 150 जरूरतमंदों को भोजन, मिष्ठान, नमकीन एवं महिलाओं को साड़ी, पुरुषों को गमछा और लुंगी का वितरण किया।

देवी जी को सँस्था द्वारा विगत 6 वर्षों से की जा रही,मानव सेवा, गौ सेवा, दिव्यांग जनोँ की सेवा, पशु-पक्षियों की सेवा की सभी जानकारी दी गयी, देवी चित्रलेखा  ने संस्था के द्वारा विगत 6 वर्षों से की जा रही मानव सेवा एवं गौ सेवा के कार्यों की प्रशंशा की। सँस्था के कार्यों से प्रभावित होकर देवी जी ने सँस्था सदस्यों को अपना मोबाइल नंबर देकर भविष्य में जब भी किसी मदद की जरूरत पड़े तो उन्हें फोन करने कहा और संस्था को मानव सेवा एवं गौ सेवा के कार्यों में मदद की बात कही।  संस्था द्वारा विगत 6 वर्षों से गौ माता की सेवा जिसमें गौ माता को रेडियम पट्टी लगाने, पशु-पक्षियों के दाना पानी के लिए पूरे शहर में रखे हुए कोटना एवं सकोरे वितरण के कार्य की भारी प्रशंशा की। देवी जी ने कहा कि मानव सेवा एवं गौ सेवा के कार्यों को निस्वर्थ भाव से करने वाले हर व्यक्ति को निश्चित रूप से भगवान की शरण एवं जीवन मे सुख, शान्ति मिलती है।

देवी चित्रलेखा को दुर्ग रेलवे स्टेशन में जन समर्पण सेवा संस्था के सदस्यों द्वारा सँस्था का प्रतीक चिन्ह भेंटकर उनके द्वारा विगत कई वर्षों से की जा रही गौ सेवा के लिए सम्मान किया, साथ ही साथ सभी जरूरतमंद बुजुर्गों, महिलाओं एवं बच्चों से देवी जी की फूल भेंट किये। इस सेवा कार्य मे संस्था के राहुल शर्मा, आशीष मेश्राम, प्रकाश कश्यप, ईशान शर्मा, राजेन्द्र ताम्रकार, अख्तर खान, संजय सेन, दद्दू ढीमर, रुपल गुप्ता, हरीश ढीमर, मोहित पुरोहित, रिषी गुप्ता, सूजल शर्मा, मृदुल गुप्ता, शब्बू पाकीजा, शिबू मिर्जा, आदित्य नारंग, बिट्टू क़ुरैशी, कृतज्ञ शर्मा, अनमोल पांडेय, वाशु शर्मा, एवं अन्य सदस्य उपस्थित थे।