कैबिनेट मंत्री मो. अकबर के समक्ष घनश्याम गुप्ता ने थामा कांग्रेस का हाथ

कैबिनेट मंत्री मो. अकबर के समक्ष घनश्याम गुप्ता ने थामा कांग्रेस का हाथ

-कैबिनेट मंत्री ने तिरंगा गमछा पहना किया स्वागत
कवर्धा।कंसौधन वैश्य गुप्ता समाज के नवनिर्मित भवन लोकार्पण कार्यक्रम में गुप्ता समाज के वरिष्ठ समाज सेवी के घनश्याम गुप्ता ने कांग्रेस पार्टी की रिति-निति से प्रभावित होकर कैबिनेट मंत्री के समक्ष कांग्रेस प्रवेश किया। कैबिनेट मंत्री ने घनश्याम गुप्ता को कांग्रेस पार्टी का तिरंगा गमछा व माला पहनाकर स्वागत किया। 
कैबिनेट मंत्री व कवर्धा विधायक मोहम्मद अकबर के कवर्धा प्रवास के दौरान सैगोना रोड स्थित कसौंधन गुप्ता समाज द्वारा आयोजित कार्यक्रम में कसौधन वैश्व गुप्ता समाज कवर्धा के नवनिर्मित भवन लोकार्पण कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस अवसर पर मंत्री मो. अकबर ने घनश्याम गुप्ता को कांग्रेस का तिरंगा गमछा व फूल माला पहनाकर का कांग्रेस पार्टी में प्रवेश कराया। घनश्याम गुप्ता को कांग्रेस पार्टी के साथ जुड़ने पर शुभकामनाएं देते हुए उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनता के हित में कार्य करने के लिए सदैव तत्पर रहें। इसके साथ ही छत्तीसगढ़ सरकार की जनहितैषी नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने तथा योजनाओं का लाभ दिलवाने के लिए काम करते रहें। इस अवसर पर क्रेडा सदस्य कन्हैया अग्रवाल, नगर पालिका अध्यक्ष ऋषि कुमार शर्मा, कांग्रेस प्रवक्ता राजकुमार तिवारी, मोहित माहेश्वरी, राजेश माखीजानी सहित अधिक संख्या में कांग्रेस कार्यकर्तागण, कंसौधन गुप्ता समाज के लोग उपस्थित थे।