करपावंड क्षेत्र के कई भाजपाईयों ने थाम लिया कांग्रेस का दामन

करपावंड क्षेत्र के कई भाजपाईयों ने थाम लिया कांग्रेस का दामन

- बस्तर विधायक लखेश्वर बघेल ने नवागत कार्यकर्त्ताओं को दी बधाई 
बकावंड। करपावंड अंचल के अनेक भाजपा कार्यकर्त्ताओं तथा भाजपा समर्थक ग्रामीणों ने बस्तर क्षेत्र के विधायक लखेश्वर बघेल के समक्ष कांग्रेस पार्टी का दामन थाम लिया। श्री बघेल ने नवागत कार्यकर्त्ताओं का कांग्रेस पार्टी में स्वागत करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी।
विधायक एवं बस्तर आदिवासी विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष लखेश्वर बघेल अपने निर्वाचन क्षेत्र के गांवों की समस्याएं तथा ग्रामीणों का दुख दर्द दूर करने में जुटे ही हैं, कांग्रेस पार्टी की मजबूती के लिए भी पूरी शिद्दत से काम कर रहे हैं। यही वजह है कि बस्तर विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस का जनाधार लगातार बढ़ता जा रहा है। भाजपा और कम्युनिस्ट पार्टी के कार्यकर्त्ता तथा इन दलों के समर्थक ग्रामीण तेजी से कांग्रेस से जुड़ रहे हैं। श्री बघेल अब तक पचासों लोगों को कांग्रेस में शामिल करा चुके हैं। इसी कड़ी में शनिवार को करपावंड अंचल के भी दर्जन भर से ज्यादा भाजपा कार्यकर्त्ताओं ने श्री बघेल के समक्ष कांग्रेस प्रवेश कर लिया। लखेश्वर बघेल ने इन लोगों को कांग्रेस की रीती नीति समझाते हुए ग्रामीण क्षेत्रो में भूपेश बघेल सरकार के जनहितैषी कार्यों को जन जन तक पहुंचाने के लिए प्रेरित किया। श्री बघेल ने कहा कि हमारी कांग्रेस सरकार छत्तीसगढ़िया स्वाभिमान की रक्षा तथा आम नागरिकों को आर्थिक लाभ पहुंचाने के लिए कल्याणकारी योजनाएं चला रही है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में कृषकों, श्रमिकों, आदिवासियों, वनवासी परिवारों, सभी के हित में योजनाएं चलाई जा रही हैं। प्रदेश के भूमिहीन श्रमिकों, पौनी पसारी व्यवसाय से जुड़े परिवारों को लाभ देने के लिए राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना का प्रारंभ क
की गई है। इसके तहत भूमिहीन कृषि मजदूर परिवारों को आर्थिक मदद प्रदान कर उनकी स्थिति सुदृढ़ करने का कार्य किया जा रहा है। यह गढ़बो नवा छत्तीसगढ़ के हमारे लक्ष्य को पूरा करने में मदद कर रही है। इस दौरान चंपा ठाकुर, श्याम कुमारी ध्रुव, धनुर्जय कश्यप, गोपाल कश्यप, गणेश राम, सोनारु, सोनाधर बघेल, रत्नाकर नेताम, समदु राम, कमलकांत दुबे, जितेंद्र तिवारी, राजेश कुमार, सुमन नाग, सौरभ मंडल एवं  अन्य कार्यकर्त्ता व ग्रामवासी उपस्थित  थे।