अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस: योग कर मन व शरीर को रखे निरोग: महापौर शशि

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस: योग कर मन व शरीर को रखे निरोग: महापौर शशि

- योगाभ्यास कर प्रदेश सचिव ने बांटे पौधे 
रिसाली। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर मंगलवार को नगर पालिक निगम रिसाली ने मैत्रीकुंज स्थित मंगल भवन में योग शिविर का आयोजन किया। शिविर में महापौर शशि सिन्हा ने कहा कि योग को उत्सवधर्मिता के रूप में बिल्कुल न ले। इसे अपने दैनिक दिनचर्या में शामिल करे। यह निरोग रहने का एक मात्र साधन है। कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री जितेन्द्र साहू सह पत्नी विशेष रूप से उपस्थित थे।
योग शिविर में सुबह 6:30 बजे आर्ट ऑफ लिविंग के मास्टर टेऊनर गुलाब जी को विशेष रूप से योगाभ्यास के लिए आमंत्रित गया था। उनके मार्ग दर्शन में सभापति केशव बंछोर, आयुक्त आशीष देवांगन, महापौर परिषद के सद्स्य सनीर साहू, चन्द्रभान सिंह ठाकुर, गोविन्द चतुर्वेदी, सोनिया देवांगन, ईश्वरी साहू, पार्षद डॉ. सीमा साहू, अनिल देशमुख, जमुना ठाकुर, रमा साहू, विधि यादव, गजेन्द्री कोठारी, ममता बाई सिन्हा समेत नागरिक व बड़ी संख्या में निगम के कर्मचारियों ने योगाभ्यास किया। शिविर का समापन सुबह 8 बजे हुआ।


पौध भेंट कर स्वस्थ रहने की दी शुभकामनाएं
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव जितेन्द्र सरिता साहू ने योग शिविर में पौध वितरण किया। उन्होंने कहा कि वर्तमान परिवेश में स्वस्थ रहने के साथ-साथ पर्यावरण को हरा भरा रखने का संकल्प ले। मनुष्य की जिम्मेदारी अन्य प्राणियों से अधिक है। वे अपना कर्तव्य समझकर खाली जगहों में पौध रोपण करे और जिम्मेदारी का निर्वहन करते हुए रोपे गए पौध की देखभाल अवश्य करे।