-निवर्तमान आयुक्त मोहेंद्र साहू ने सौंपा प्रभार, पदभार के बाद महापौर अलका बाघमार से की सौजन्य मुलाकात

दुर्ग। नगर पालिक निगम दुर्ग में गुरुवार को वर्ष 2020 बैच की आईएएस अधिकारी लीना कोसम ने नगर निगम आयुक्त के पद पर पदभार ग्रहण कर कार्यभार संभाल लिया। दोपहर करीब 1:30 बजे निवर्तमान आयुक्त मोहेंद्र साहू ने उन्हें विधिवत प्रभार सौंपा। इस अवसर पर निगम के विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
पदभार ग्रहण करने के बाद आयुक्त लीना कोसम ने निगम के विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों से परिचय प्राप्त किया। उन्होंने विभागवार अधिकारियों से उनके यहां संचालित कार्यों, योजनाओं तथा वर्तमान प्रगति की जानकारी ली। साथ ही लंबित कार्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा करने और नागरिकों को बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराने पर जोर दिया।
-मूलभूत सुविधाओं की बेहतर उपलब्धता पहली प्राथमिकता ..
आयुक्त लीना कोसम ने कहा कि शहरवासियों को मूलभूत सुविधाएं बेहतर तरीके से उपलब्ध कराना उनकी पहली प्राथमिकता होगी। उन्होंने कहा कि नगर निगम के कार्यों को समझने के साथ शहर की आवश्यकताओं और नागरिकों की अपेक्षाओं के अनुरूप योजनाओं एवं विकास कार्यों को आगे बढ़ाया जाएगा।
उन्होंने निगम कर्मचारियों के वेतन भुगतान, ट्रांसफर, ग्रेच्युटी एवं पेंशन प्रकरणों की स्थिति की जानकारी ली। इसके अलावा शहर में चल रहे विभिन्न निर्माण कार्यों, स्वास्थ्य विभाग तथा निगम के अन्य महत्वपूर्ण कार्यों की भी विभागीय अधिकारियों से जानकारी प्राप्त की।
आयुक्त ने अधिकारियों से विभागवार कार्यों की प्रगति, लंबित प्रकरणों तथा उन्हें पूर्ण करने के लिए किए जा रहे प्रयासों पर चर्चा की। उन्होंने अधिकारियों को कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। आयुक्त ने बताया कि सोमवार को विभागवार विस्तृत समीक्षा बैठक आयोजित कर निगम के कार्यों की विस्तार से समीक्षा की जाएगी।
-महापौर अलका बाघमार से की सौजन्य मुलाकात ..
पदभार ग्रहण करने के बाद आयुक्त लीना कोसम ने महापौर अलका बाघमार से सौजन्य मुलाकात की। वह महापौर कक्ष पहुंचीं, जहां महापौर ने उनका स्वागत किया। इस दौरान एमआईसी सदस्य, पार्षद एवं एल्डरमेन भी मौजूद रहे। महापौर और आयुक्त के बीच नगर निगम के विकास कार्यों तथा शहर की मूलभूत सुविधाओं से जुड़े विषयों पर चर्चा हुई।
नवपदस्थ आयुक्त के पदभार ग्रहण के अवसर पर निवर्तमान आयुक्त मोहेंद्र साहू, कार्यपालन अभियंता विनीता वर्मा, मोहम्मद सलीम सिद्दीकी, सहायक अभियंता गिरीश दिवान, सहायक अभियंता हरिशंकर साहू, पंकज साहू, आर.के. बोरकर, दुर्गेश गुप्ता, संजय मिश्रा, अनिल सिंह सहित निगम के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.