-संत रविदास का जीवन, त्याग और विचार समाज को जोड़ने का कार्य करते हैं : अजय चंद्राकर

दुर्ग। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार संत शिरोमणि रविदास जी की 650वीं जयंती के अवसर पर दुर्ग जिला भाजपा द्वारा विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में रायपुर से लाए गए पवित्र कलश का दुर्ग स्थित सतनामी आश्रम, सिविल लाइन रोड में जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक के नेतृत्व में विधिवत पूजन किया गया। इसके बाद दुर्ग जिले के चारों विधानसभा क्षेत्रों के लिए चार कलश तैयार कर संबंधित विधानसभा क्षेत्रों के मंडल अध्यक्षों को वितरित किए गए। इन कलशों को मंडल स्तर पर कलश यात्राओं के माध्यम से आमजन तक पहुंचाया जाएगा।
कार्यक्रम के मुख्य वक्ता कुरूद विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री अजय चंद्राकर थे। इस अवसर पर शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव, भाजपा दुर्ग संभाग संगठन प्रभारी जगन्नाथ पाणिग्रही, जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक, विधायक ललित चंद्राकर, पूर्व कैबिनेट मंत्री रमशिला साहू, जिला पंचायत अध्यक्ष सरस्वती बंजारे, महापौर अलका बाघमार सहित अनेक जनप्रतिनिधि, भाजपा पदाधिकारी, संत समाज एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अजय चंद्राकर ने कहा कि संत शिरोमणि गुरु रविदास जी ने समाज को समानता और सामाजिक समरसता का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि संत रविदास जी का जीवन त्याग, भक्ति, श्रम और मानव कल्याण का प्रतीक है। उन्होंने विपरीत परिस्थितियों में भी अपने सिद्धांतों और सनातन परंपराओं से समझौता नहीं किया तथा भक्ति और श्रम को सर्वोच्च महत्व दिया।
चंद्राकर ने संत रविदास जी की प्रसिद्ध उक्ति “मन चंगा तो कठौती में गंगा” का उल्लेख करते हुए कहा कि उनकी निश्चल भक्ति और पवित्र आचरण समाज के लिए प्रेरणादायी है। संत रविदास जी का जीवन हमें मन की पवित्रता के साथ अपने कर्म के प्रति निष्ठावान रहने की सीख देता है।
उन्होंने कहा कि संत रविदास जी की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में देशभर में निकाली जा रही कलश यात्रा सामाजिक समरसता और ‘सबका साथ, सबका विकास’ की भावना का जीवंत उदाहरण है। यह अभियान समाज के विभिन्न वर्गों को एक सूत्र में जोड़ने का कार्य कर रहा है। उन्होंने दुर्ग जिले में कलश वंदन अभियान को पूरे उत्साह एवं निष्ठा के साथ सफल बनाने का आह्वान किया।
जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक ने कहा कि संत रविदास केवल किसी एक समाज के नहीं, बल्कि संपूर्ण मानवता के संत हैं। उनका जीवन और विचार मानव कल्याण के लिए समर्पित रहे। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में आवश्यकता है कि संतों के विचारों और जीवन मूल्यों को अपने आचरण में उतारा जाए।
.jpeg)
कौशिक ने कहा कि समाज को विभाजित करने वाली शक्तियों का मुकाबला सामाजिक समरसता और एकजुटता से किया जा सकता है। उन्होंने भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि जिन-जिन मंडलों में कलश यात्रा पहुंचे, वहां पूरे उत्साह के साथ आमजन को संत रविदास जी के विचारों से जोड़ें और यात्रा को सफल बनाएं।
भागवत आचार्य मनोज पांडेय ने कहा कि सनातन धर्म की एकता, सांस्कृतिक विरासत और भारत के गौरवशाली इतिहास में संतों का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। संत रविदास जी ने कठिन परिस्थितियों में भी वंचित एवं उपेक्षित वर्ग को धर्म और भक्ति के मार्ग से जोड़ते हुए सामाजिक समरसता का संदेश दिया।
कलश वितरण के पश्चात दुर्ग शहर के गंजपारा-सदर-गौरव पथ मंडल में कलश यात्रा निकाली गई। इसमें संत रविदास समाज के अध्यक्ष विजय मालपुरे सहित बड़ी संख्या में समाजजन एवं भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए।
कार्यक्रम की प्रस्तावना जिला महामंत्री दिलीप साहू ने रखी। संचालन जिला मंत्री दिलीप शैंडे तथा आभार प्रदर्शन विनोद अरोरा ने किया।
इस अवसर पर भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य माया बेलचंदन, शिवेंद्र परिहार, मनोज सोनी, सरिता मिश्रा, राजीव पांडेय, शिव चंद्राकर, गिरेश साहू, शैलेंद्र शैंडे, गायत्री वर्मा, नीलेश अग्रवाल, सैयद आसिफ अली, नितेश साहू, अरुण सिंह, रजा खोखर, रितेश शर्मा, रजनीश श्रीवास्तव, अविनाश राजपूत, आदित्य चौबे, जितेंद्र सिंह राजपूत, उमेश गिरी गोस्वामी, जूही चंद्राकर, मदन बढ़ई, जयश्री राजपूत, राजेश राजपूत, संजय शुक्ला, प्रीति राजपूत, लेखिका आढ़तिया, अजय तिवारी, राजेंद्र पाध्ये, दीपक चोपड़ा, कुमुद बघेल, संस्कृति वर्मा, आयुषी पांडेय, हिमांशु सिंह, तृप्ति चंद्राकर, रोहित राजपूत, तेखन सिन्हा, खेमलाल देशलहरे सहित विभिन्न मोर्चों एवं मंडलों के पदाधिकारी तथा बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.