दुर्ग

अंतरराष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता में अभिषेक एकेडमी भिलाई के खिलाड़ियों ने 9 स्वर्ण, 7 रजत एवं 4 कांस्य सहित 20 पदक जीतकर बढ़ाया गौरव

456100820260619171001716779.jpg

-जीत का कोई शॉर्टकट नहीं होता। निरंतर अभ्यास, अनुशासन, कठिन परिश्रम और अपने हुनर को निखारने से ही सफलता मिलती है : घनश्याम देवांगन 

Image after paragraph


भिलाई। अंतरराष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता में 9 स्वर्ण, 7 रजत एवं 4 कांस्य सहित 20 पदक जीतकर भारत का परचम लहराने वाले अभिषेक एकेडमी के खिलाड़ियों का परमेश्वरी भवन रिसाली भिलाई में आयोजित भव्य समारोह में सम्मान किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि अभिषेक मार्शल आर्ट्स एकेडमी के संरक्षक एवं वरिष्ठजन कल्याण महासंघ के अध्यक्ष घनश्याम कुमार देवांगन थे । विशिष्ट अतिथि फोनिक्स शीतों रियो कराटे डू इंडिया के डायरेक्टर रेशी अमल तालुकदार, शुभि जियोटेक्निकल प्रा.लिमिटेड के डायरेक्टर धनेश्वरी साहू, रिसाली के पार्षद धर्मेंद्र भगत, एकेडमी के संस्थापक एवं मुख्य प्रशिक्षक ब्लैक बेल्ट थर्ड डैन अभिषेक कुमार तथा को-फाउंडर एवं कोच सेंसेई अंजू उपस्थित थे।
       उल्लेखनीय है कि अभिषेक मार्शल आर्ट्स एंड स्पोर्ट्स अकादमी, रिसाली, भिलाई के खिलाड़ियों ने भारत का नेतृत्व करते हुए 10वीं इंटरनेशनल कराटे चैंपियनशिप–इंडियन चैलेंजर्स कप 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए छत्तीसगढ़ एवं भारत का गौरव बढ़ाया। यह प्रतिष्ठित प्रतियोगिता 31 जुलाई से 2 अगस्त 2026 तक नेताजी इंडोर स्टेडियम, कोलकाता (पश्चिम बंगाल) में आयोजित हुई थी।  
    सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि घनश्याम कुमार देवांगन ने कहा कि जीत का कोई शॉर्टकट नहीं होता। निरंतर अभ्यास, अनुशासन, कठिन परिश्रम और अपने हुनर को निखारने से ही सफलता हासिल होती है। अंतरराष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता में भारत के लिए 9 स्वर्ण सहित कुल 20 पदक जीतकर इन प्रतिभाशाली खिलाड़ियों ने भारत देश एवं छत्तीसगढ़ सहित भिलाई का गौरव बढ़ाया है। उनकी यह शानदार उपलब्धि केवल पदकों की जीत नहीं, बल्कि समर्पण, संघर्ष और दृढ़ संकल्प की जीत है। ये खिलाड़ी युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणा के उज्ज्वल प्रतीक हैं। उन्होंने अच्छे खिलाड़ी तैयार करने के लिए अभिषेक एकेडमी की प्रशंसा की। अतिथियों ने भी पदक विजेता खिलाड़ियों की प्रशंसा करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी ।

Image after paragraph


सेशिंकाई शितो-रयु कराटे डू फेडरेशन द्वारा आयोजित इस अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में भारत, नेपाल, संयुक्त अरब अमीरात (यूएई), यूनाइटेड किंगडम (यूके), भूटान, श्रीलंका, ओमान, इंडोनेशिया, दक्षिण अफ्रीका एवं अन्य देशों के लगभग 8100 खिलाड़ियों ने भाग लिया था। इतने बड़े मंच पर अभिषेक एकेडमी के खिलाड़ियों ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से 9 स्वर्ण, 7 रजत एवं 4 कांस्य पदक सहित 20 पदक जीतकर इतिहास रच दिया।
इस प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को शुभ‍ि जियोटेक्निकल प्राइवेट लिमिटेड  द्वारा प्रायोजित किया गया था, जिसके लिए एकेडमी एवं सभी खिलाड़ियों ने संस्था के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उनका सम्मान किया।
     इस अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता के गौरवशाली पदक विजेता खिलाड़ी इस प्रकार रहे- स्वर्ण पदक विजेता -काव्या वर्मा : वर्ग 12 वर्ष बालिका (काता एवं कुमीते में 2 स्वर्ण), दीक्षा पाटिल : वर्ग 13 वर्ष बालिका (काता एवं कुमीते में 2 स्वर्ण), सोम कुमार वर्मा : वर्ग 14 वर्ष बालक (काता एवं कुमीते में 2 स्वर्ण), प्रथमेश गांधी : वर्ग 15 वर्ष बालक (काता में स्वर्ण एवं कुमीते में रजत), आदित्य रंजन सिंह : वर्ग 14–15 वर्ष बालक ( कुमिते में स्वर्ण एवं काता में रजत), कनिका वर्मा : वर्ग 16–17 वर्ष बालिका (काता में स्वर्ण एवं कुमीते में रजत), सुप्रिया साहू : वर्ग 8 वर्ष बालिका (काता एवं कुमीते में 2 रजत), मिहिर प्रकाश : वर्ग 14–15 वर्ष बालक (काता एवं कुमीते में 2 रजत),  खुशांत वर्मा : वर्ग 10 वर्ष बालक (काता एवं कुमीते में 2 कांस्य), अनुभव सिंह : वर्ग 16–17 वर्ष बालक ( काता एवं कुमीते में 2 कांस्य)। हर पदक विजेता खिलाड़ी के सम्मान में दर्शकों ने खूब तालियां बजाकर हौसला बढ़ाया। 
     मेडल विजेता खिलाड़ियों के सम्मान में आकर्षक नृत्य, गीत-संगीत एवं मार्शल आर्ट के करतबों का बेहतरीन प्रदर्शन किया गया। 
समारोह में अतिथियों ने एकेडमी के डायरेक्टर एवं प्रशिक्षक अभिषेक टंडन एवं प्रायोजक धनेश्वरी साहू का भी सम्मान किया। कार्यक्रम का सफल संचालन छात्रा अवित्षा जेना एवं सौम्या कुमारी ने किया। दर्शकों ने उनके संचालन की सराहना की। समारोह में मेडल विजेता खिलाड़ी, उनके अभिभावक एवं बड़ी संख्या में नागरिक गण उपस्थित थे।
फीनिक्स शितो रयू कराटे-डो एसोसिएशन इंडिया से संबद्ध अभिषेक एकेडमी के 102 कराटे खिलाड़ियों का बेल्ट अपग्रेडेशन समारोह भी भव्य एवं गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया। बेल्ट अपग्रेडेशन पाकर खिलाड़ियों के चेहरे खिल उठे।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.