होम / बड़ी ख़बरें / वार्ड क्रमांक 15 गुढियारी में पौधा वितरण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
बड़ी ख़बरें
रायपुर। नेताजी कन्हैयालाल बाजारी वार्ड क्रमांक 15 में पर्यावरण संरक्षण एवं हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से पौधा वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। वार्ड पार्षद राजेश देवांगन एवं वार्ड प्रभारी अशोक साहू ने वार्ड के प्रबुद्धजनों एवं नागरिकों को पौधों का वितरण किया।
कार्यक्रम के दौरान नागरिकों से पौधारोपण के साथ-साथ पौधों की नियमित देखभाल कर उन्हें वृक्ष बनने तक सहेजने का संकल्प लेने का आह्वान किया गया। वक्ताओं ने कहा कि यह पहल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के “हरियर छत्तीसगढ़” तथा विधायक राजेश मूणत के स्वच्छ, सुंदर एवं हरित क्षेत्र के संकल्प को साकार करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता नरेंद्र देवांगन, मंडल उपाध्यक्ष संदीप निषाद, युवा मोर्चा जिला कार्यकारिणी सदस्य हेमंत साहू सहित वार्ड के नागरिक एवं गणमान्यजन उपस्थित रहे।आज लगाया गया एक पौधा, आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ और सुरक्षित भविष्य की नींव है।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.