दुर्ग

दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्रवाई: साइबर ठगी में इस्तेमाल 13 म्यूल बैंक खाताधारक गिरफ्तार, 10 लाख के संदिग्ध ट्रांजेक्शन का खुलासा

12806082026114254whatsappimage2026-08-06at5.06.13pm.jpeg

दुर्ग। साइबर अपराधों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत दुर्ग पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए साइबर ठगी में उपयोग किए जा रहे 13 म्यूल बैंक खाताधारकों को गिरफ्तार किया है। थाना सुपेला, थाना खुर्सीपार एवं एसीसीयू दुर्ग की संयुक्त टीम ने आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 318(2), 318(3) एवं 318(4) के तहत कार्रवाई की है।
पुलिस के अनुसार आरोपी कमीशन के लालच में अपने बैंक खाते, पासबुक, एटीएम कार्ड, चेकबुक और मोबाइल सिम कार्ड साइबर अपराधियों को उपलब्ध कराते थे। इन खातों का उपयोग साइबर ठगी से प्राप्त अवैध धनराशि को विभिन्न बैंक खातों में स्थानांतरित कर वास्तविक अपराधियों की पहचान छिपाने के लिए किया जाता था।
जांच के दौरान तकनीकी साक्ष्यों, बैंक खातों के विश्लेषण और डिजिटल जांच में करीब 10 लाख रुपये के संदिग्ध साइबर ट्रांजेक्शन का खुलासा हुआ। पुलिस ने बताया कि आरोपी 2 हजार से 15 हजार रुपये तक के कमीशन के बदले अपने बैंक खातों और संबंधित दस्तावेज साइबर गिरोहों को उपलब्ध कराते थे।
कार्रवाई के दौरान थाना सुपेला क्षेत्र के 9 तथा थाना खुर्सीपार क्षेत्र के 4, कुल 13 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के कब्जे से बैंक पासबुक, एटीएम कार्ड, चेकबुक, मोबाइल सिम कार्ड, मोबाइल फोन एवं अन्य बैंक संबंधी दस्तावेज जब्त किए गए हैं।
पुलिस का कहना है कि म्यूल अकाउंट नेटवर्क साइबर ठगी का अहम हिस्सा है, जिसके जरिए ठगी की रकम को कई खातों में घुमाकर अपराधियों तक पहुंचाया जाता है। ऐसे मामलों में खाताधारक भी कानूनी रूप से जिम्मेदार माने जाते हैं।
-दुर्ग पुलिस की अपील
दुर्ग पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे किसी भी व्यक्ति को अपना बैंक खाता, एटीएम कार्ड, पासबुक, चेकबुक या मोबाइल सिम कार्ड उपयोग के लिए न दें। यदि बैंक खाते या दस्तावेजों का किसी अन्य व्यक्ति द्वारा दुरुपयोग किया जाता है तो इसकी सूचना तत्काल संबंधित बैंक, नजदीकी पुलिस थाना या राष्ट्रीय साइबर अपराध पोर्टल पर दें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

ताज़ा समाचार

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.