बड़ी ख़बरें

बिजली संबंधी विभिन्न मुद्दों को लेकर किसानों ने ईडी कार्यालय को घेरा

450060820261035451001697783.jpg

दुर्ग। छत्तीसगढ़ प्रगतिशील किसान संगठन के नेतृत्व में धमधा ब्लाक के लिटिया में निर्मित 220/132 केवी विद्युत केंद्र से कृषि और ग्रामीण आवास प्रयोजन से बिजली आपूर्ति करने की मांग को लेकर किसानों ने विद्युत मंडल ने ईडी दुर्ग कार्यालय को घेरा। ट्रांसमिशन के एसीई पी पी सिंह ने प्रतिनिधिमंडल को बताया कि नव निर्मित विद्युत केंद्र में लिटिया, बोरी सहित आसपास के उपकेंद्रों को ग्रामीण और कृषि प्रयोजन से 33 केवी की बिजली आपूर्ति शुरू कर दी गई है।
किसानों की अनुमति के बिना और नियमानुसार मुआवजा राशि प्रदान किए बिना टावर लाईन खेतों में खड़े करने पर किसानों की आपत्ति पर उन्होंने कहा कि शीघ्र ही मुआवजा राशि के लिए प्रस्ताव बनाकर भू अर्जन अधिकारी को भेज दिया जाएगा।
दमोदा में प्रस्तावित 33/11 केवी क्षमता के उपकेंद्र के निर्माण की धीमी गति के संबंध में किसानों ने बताया कि पंचायत ने भूमि उपलब्ध करा दिया है इसके बावजूद अभी तक प्रस्ताव को मंजूरी नहीं दी गई है इस पर प्रोजेक्ट के सीई जामुलकर ने बताया कि शुक्रवार को रायपुर में संबंधित अधिकारियों की बैठक में प्रस्ताव पर विचार किया जायेगा और निर्णय लिया जाएगा।
इसके अलावा ग्रामीण विद्युत व्यवस्था पर एसीई मनोज और सीई तरुण ठाकुर से भी चर्चा हुई उन्होंने आश्वासन दिया कि ग्रामीण विद्युत आपूर्ति की समस्याओं के निराकरण को प्राथमिकता दी जाएगी।
आज के कार्यक्रम में दुर्ग ब्लाक के दमोदा, खुर्सीडीह और धमधा ब्लाक के हसदा के प्रभावित किसान शामिल हुए जिनमें मेहतर राम साहू, बसंत, नंदकिशोर, नरेंद्र साहू, तुकाराम, पंचराम, सहज कुमार, देवशरण, खेमचंद, केशव देशमुख, छगनलाल, प्रेमसुख, रोहित साहू, संतराम टंडन भलेंद्र पटेल के अलावा संगठन के प्रमुख शामिल रहे।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.