-कहा- महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने का सशक्त माध्यम है योजना
.jpeg)
दुर्ग (तिरगा)। दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के ग्राम तिरगा में प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के अंतर्गत आयोजित निःशुल्क सिलाई-कढ़ाई प्रशिक्षण पूर्ण करने वाली महिलाओं के लिए प्रमाण-पत्र वितरण समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और प्रशिक्षण प्राप्त महिलाओं को प्रमाण-पत्र प्रदान कर उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर विधायक ललित चंद्राकर ने कहा कि प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने, उनके कौशल का विकास करने तथा स्वरोजगार के नए अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में संचालित यह योजना पारंपरिक कौशल को सम्मान देने के साथ-साथ महिलाओं एवं कारीगरों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने का प्रभावी माध्यम बन रही है।
उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण प्राप्त करने वाली महिलाएं आत्मनिर्भर बनकर अपने परिवार, समाज और प्रदेश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान देंगी। डबल इंजन की भाजपा सरकार महिला सशक्तिकरण को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व वाली छत्तीसगढ़ सरकार भी महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए विभिन्न योजनाओं का संचालन कर रही है, जिसके तहत पात्र महिलाओं को प्रतिमाह एक हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है।
विधायक ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं का उद्देश्य प्रत्येक महिला को आत्मनिर्भर बनाना, सम्मानजनक जीवन उपलब्ध कराना तथा उन्हें राष्ट्र निर्माण की मुख्यधारा से जोड़ना है।
कार्यक्रम में सरपंच घसियाराम देशमुख, झोला सरपंच बसंती निषाद, उपसरपंच सुखीतराम धीवर, पंच दिलीप देशमुख, बिरेन्द्र निषाद, रामसाय, बिसौहा संस्था की प्रमुख योगिता साहू, रश्मि चंद्राकर, शिव देशमुख सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे। समारोह में प्रशिक्षण प्राप्त महिलाओं ने योजना के प्रति आभार व्यक्त करते हुए इसे उनके जीवन में आत्मनिर्भरता की नई शुरुआत बताया।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.