-कुम्हारी पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त धारदार हथियार किया जब्त, न्यायिक रिमांड पर भेजा गया आरोपी
दुर्ग। जिले के कुम्हारी थाना क्षेत्र में पत्नी के चरित्र पर संदेह के चलते एक युवक ने अपनी 24 वर्षीय पत्नी की धारदार हथियार से हत्या कर दी। घटना की सूचना मिलते ही थाना कुम्हारी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पति को मौके के तुरंत बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त धारदार हथियार (हंसिया/परसुल) भी जब्त कर लिया है।
पुलिस के अनुसार, रविवार को प्रार्थी ईश्वर यादव ने थाना कुम्हारी में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसका बड़ा भाई घनश्याम यादव अपनी पत्नी दुर्गा यादव (24 वर्ष) के चरित्र पर संदेह करता था। इसी बात को लेकर रविवार सुबह करीब 8:15 बजे आरोपी ने अपने घर का दरवाजा अंदर से बंद कर पत्नी पर धारदार हथियार से ताबड़तोड़ हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही थाना कुम्हारी पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव का पंचनामा और पोस्टमार्टम की कार्रवाई पूरी कर आरोपी घनश्याम यादव (24 वर्ष), निवासी महामाया पारा, कुम्हारी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से हत्या में प्रयुक्त हंसिया/परसुल भी बरामद कर जब्त किया गया।
प्रारंभिक जांच में हत्या का कारण पत्नी के चरित्र पर संदेह और अवैध संबंध का शक सामने आया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
दुर्ग पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि किसी भी पारिवारिक या व्यक्तिगत विवाद की स्थिति में कानून को अपने हाथ में न लें। किसी भी समस्या का समाधान शांतिपूर्ण और कानूनी तरीके से करें तथा आवश्यकता पड़ने पर पुलिस की सहायता लें। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अपराध करने वालों के खिलाफ कानून के अनुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.