होम / दुर्ग-भिलाई / दुर्ग में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (यातायात) कौशलेंद्र देव पटेल ने संभाला पदभार, जाम मुक्त और सुरक्षित यातायात पर दिया जोर
दुर्ग-भिलाई
दुर्ग। जिला दुर्ग में नवपदस्थ अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (यातायात) कौशलेंद्र देव पटेल ने बुधवार को विधिवत पदभार ग्रहण कर लिया। पदभार संभालने के तुरंत बाद उन्होंने यातायात कार्यालय में सभी यातायात जोन प्रभारियों, टैंगो टीम एवं उनके हमराह अधिकारी-कर्मचारियों की बैठक लेकर जिले की यातायात व्यवस्था की समीक्षा की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने सभी जोन प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों का नियमित भ्रमण करने, प्रमुख चौक-चौराहों, बाजारों और व्यस्त मार्गों पर लगातार निगरानी रखने तथा किसी भी स्थिति में अनावश्यक जाम नहीं लगने देने के निर्देश दिए। उन्होंने विशेष रूप से सुबह और शाम के पीक ऑवर के दौरान अतिरिक्त सतर्कता बरतते हुए यातायात को सुचारू बनाए रखने पर जोर दिया।
उन्होंने कहा कि शाम के समय बाजार क्षेत्रों में यातायात का दबाव बढ़ जाता है। ऐसे में प्रभावी यातायात प्रबंधन सुनिश्चित किया जाए ताकि आम नागरिकों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। साथ ही सभी जोन प्रभारी अपने अधीनस्थ कर्मचारियों के साथ बेहतर समन्वय बनाकर टीमवर्क की भावना से कार्य करें।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों और कर्मचारियों को समय पर ड्यूटी स्थल पर उपस्थित होकर अनुशासन, जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने सड़क सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता बताते हुए दुर्घटनाओं में कमी लाने, यातायात नियमों का कड़ाई से पालन कराने, हेलमेट और सीट बेल्ट के उपयोग को बढ़ावा देने तथा जनजागरूकता अभियान को और अधिक प्रभावी बनाने पर बल दिया।
इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (यातायात) कौशलेंद्र देव पटेल ने कहा कि दुर्ग जिले में सुरक्षित, सुगम और व्यवस्थित यातायात व्यवस्था स्थापित करना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी। उन्होंने विश्वास दिलाया कि यातायात पुलिस आम नागरिकों की सुविधा, सड़क सुरक्षा और दुर्घटनाओं में कमी लाने के उद्देश्य से पूरी प्रतिबद्धता और समर्पण के साथ कार्य करेगी।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.