दुर्ग-भिलाई

दुर्ग यातायात पुलिस की नई पहल: ट्रैफिक मितानों को मितान किट-बैज, हाईवे पेट्रोलिंग वाहनों में स्ट्रेचर की सुविधा

878170720261614191001590217.jpg

 

Image after paragraph

दुर्ग। सड़क दुर्घटनाओं में घायलों को गोल्डन ऑवर के भीतर त्वरित सहायता उपलब्ध कराने और सड़क सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से दुर्ग यातायात पुलिस ने एक अभिनव पहल की है। पुलिस कंट्रोल रूम, सेक्टर-6 भिलाई में आयोजित कार्यक्रम के दौरान ट्रैफिक मितानों को मितान किट एवं मितान बैज वितरित किए गए, वहीं सभी हाईवे पेट्रोलिंग वाहनों को स्ट्रेचर से सुसज्जित किया गया। इस अवसर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले यातायात पुलिस के अधिकारी एवं कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया गया।
कार्यक्रम में बताया गया कि ट्रैफिक मितान पुलिस और आम नागरिकों के बीच समन्वय की महत्वपूर्ण कड़ी हैं। उन्हें प्रदान की गई मितान किट में सेफ्टी जैकेट, सीटी, रस्सी, रिफ्लेक्टर, पानी की बोतल और बैग जैसी आवश्यक सामग्री शामिल है। इन संसाधनों की मदद से ट्रैफिक मितान सड़क दुर्घटनाओं एवं अन्य आपातकालीन परिस्थितियों में सुरक्षित रहते हुए प्रभावी ढंग से राहत एवं बचाव कार्य में सहयोग कर सकेंगे।
सड़क दुर्घटनाओं में रेस्क्यू कार्य को और अधिक सशक्त बनाने के लिए राजधानी मेडिकल एवं श्याम मेडिकल, भिलाई के सहयोग से यातायात पुलिस के सभी हाईवे पेट्रोलिंग वाहनों में स्ट्रेचर उपलब्ध कराए गए हैं। इससे दुर्घटना स्थल पर घायलों को सुरक्षित तरीके से उठाकर शीघ्र अस्पताल पहुंचाने में सहायता मिलेगी और गोल्डन ऑवर के दौरान बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जा सकेगी।
कार्यक्रम के दौरान पिछले माह ड्यूटी के दौरान उत्कृष्ट, अनुकरणीय एवं सराहनीय कार्य करने वाले यातायात पुलिस के अधिकारी एवं कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। अधिकारियों ने कहा कि इस प्रकार के सम्मान से पुलिस बल में उत्कृष्ट कार्य संस्कृति, उत्तरदायित्व और जनसेवा की भावना को बढ़ावा मिलेगा।
दुर्ग पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करें, वाहन चलाते समय पूरी सावधानी बरतें तथा किसी सड़क दुर्घटना की स्थिति में घायलों की मदद करते हुए तत्काल पुलिस एवं आपातकालीन सेवाओं को सूचना दें। पुलिस ने कहा कि समय पर दी गई सहायता किसी व्यक्ति का जीवन बचा सकती है।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.