ब्रेकिंग

शक्ति विहार रिसाली में भूमि विवाद के तत्काल निराकरण के निर्देश

80420052026120659whatsappimage2026-05-20at5.36.30pm.jpeg

-विधायक ललित चंद्राकर ने निगम आयुक्त को संयुक्त टीम गठित कर सीमांकन कराने कहा
-“भाजपा सरकार में जनता की समस्या का त्वरित समाधान हमारी प्राथमिकता” – विधायक ललित चंद्राकर
दुर्ग/रिसाली।
नगर पालिक निगम रिसाली के वार्ड क्रमांक 28 स्थित शक्ति विहार कॉलोनी में भूमि खसरा नंबर 1040/60, रकबा 1075 वर्गफीट के सीमांकन को लेकर उत्पन्न विवाद को दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने गंभीरता से लेते हुए तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विधायक श्री चंद्राकर ने कहा कि विगत कई दिनों से कॉलोनीवासियों द्वारा भूमि की सीमाएं स्पष्ट नहीं होने की शिकायत लगातार प्राप्त हो रही थी, जिसके कारण क्षेत्र में विवाद की स्थिति निर्मित हो रही थी। उन्होंने कहा कि जनता की इस समस्या का स्थायी और पारदर्शी समाधान आवश्यक है।
उन्होंने बताया कि नगर पालिक निगम रिसाली द्वारा पूर्व में इस संबंध में तहसील कार्यालय को पत्र भेजा गया था, लेकिन आम नागरिकों को शीघ्र राहत दिलाने के उद्देश्य से उन्होंने निगम आयुक्त को निर्देशित किया है कि निगम के राजस्व एवं भवन निर्माण विभाग के अधिकारियों की संयुक्त टीम तत्काल गठित की जाए। यह टीम राजस्व अभिलेखों एवं मौके की स्थिति का परीक्षण कर भूमि का सीमांकन करेगी तथा स्पष्ट प्रतिवेदन तैयार कर निगम कार्यालय एवं कॉलोनीवासियों को उपलब्ध कराएगी।
विधायक श्री चंद्राकर ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार में सुशासन का अर्थ है जनता की समस्याओं का त्वरित निराकरण। उन्होंने कहा कि कोई भी नागरिक अपनी समस्या को लेकर परेशान नहीं रहेगा और शक्ति विहार की इस भूमि विवाद सहित क्षेत्र की अन्य समस्याओं का भी प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाएगा।
उन्होंने सीमांकन प्रक्रिया में पूर्ण पारदर्शिता बरतने के निर्देश देते हुए कहा कि सभी संबंधित पक्षों को मौके पर बुलाकर कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में किसी प्रकार के विवाद की संभावना न रहे। निगम आयुक्त को सात दिवस के भीतर सीमांकन की कार्यवाही पूर्ण कर प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं।
विधायक श्री चंद्राकर ने कहा कि दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों के साथ-साथ जनता की मूलभूत समस्याओं का समाधान करना उनकी प्राथमिकता है। भूमि संबंधी विवादों से नागरिकों को मानसिक एवं आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ता है, इसलिए प्रशासन को समय रहते निष्पक्ष कार्रवाई कर लोगों को राहत प्रदान करनी चाहिए।
इस अवसर पर विधायक ने क्षेत्रीय पार्षद एवं निगम अधिकारियों को भी निर्देश दिए कि वे कॉलोनीवासियों के सतत संपर्क में रहें और सीमांकन कार्य में पूर्ण सहयोग सुनिश्चित करें।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.