बड़ी ख़बरें

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सुकमा जिले को दी 308 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों की सौगात

49313042026140213whatsappimage2026-04-13at7.29.59pm.jpeg

-228 निर्माण कार्यों का किया लोकार्पण-शिलान्यास
सुकमा।
प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सुकमा प्रवास के दौरान आज जिले को कुल 308 करोड़ 50 लाख 29 हजार रुपए के 228 विकास कार्यों की सौगात दी। इस दौरान उन्होंने 189 करोड़ 44 लाख 57 हजार रुपए की लागत वाले 159 कार्यों का शिलान्यास और 119 करोड़ 05 लाख 72 हजार रुपए के 69 कार्यों का लोकार्पण किया।
सुकमा के मिनी स्टेडियम स्टेडियम में आज दोपहर को आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री साय ने 228 विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास किया, जिसमें जनपद पंचायत सुकमा मे 21 कार्यो के शिलान्यास में 3 करोड़ 34 लाख 55 हजार रूपए, जनपद पंचायत छिंदगढ़ में 5 कार्य 1 करोड़ 3 लाख 15 हजार रूपए, जनपद पंचायत कोंटा में 67 कार्य 7 करोड़ 34 लाख 74 हजार रूपए, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा संभाग के 9 कार्य 3 करोड़ 75 लाख 07 हजार रूपए, जिला निर्माण समिति के 1 कार्य 71 लाख 12 हजार रूपए की लागत वाले कार्यो का आज मुख्यमंत्री ने शिलान्यास किया। इसी तरह लोक निर्माण विभाग, (सेतु निर्माण) के 1 कार्य 8 करोड़ 50 लाख रूपए, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के 27 कार्य 111 करोड़ 34 लाख 81 हजार रूपए, नगर पालिका सुकमा के 2 कार्य 4 करोड़ 86 लाख 89 हजार रूपए, नगर पंचायत दोरनापाल के 1 कार्य 2 करोड़ 92 लाख 89 हजार रूपए, आदिवासी विभाग के 3 कार्य 4 करोड़ 83 लाख 02 हजार रूपए, जल संसाधन के 20 कार्य 19 करोड़ 20 लाख 20 हजार रूपए, विद्युत विभाग के 2 कार्य 21 करोड़ 58 लाख 13 हजार रूपए के शिलान्यास कार्य शामिल हैं।
इसी प्रकार मुख्यमंत्री ने आज 119 करोड़ पाच लाख 72 हजार रूपए के 69 कार्यों का लोकार्पण किया। इसमें जनपद पंचायत सुकमा में 4 कार्यो के लोकार्पण में 42 लाख 90 हजार रूपऐ, जनपद पंचायत छिंदगढ़ के 5 कार्य 47 लाख 34 हजार रूपऐ, जनपद पंचायत कोंटा के 23 कार्य 2 करोड़ 58 लाख 62 हजार रूपऐ, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा के 3 कार्य 93 लाख 20 हजार रूपए, जिला निर्माण समिति के 11 कार्य 4 करोड़ 96 लाख 18 हजार रूपए, हाउसिंग बोर्ड के 1 कार्य 48 लाख 42 हजार रूपए, लोक निर्माण विभाग के 2 कार्य 7 करोड़ 57 लाख 27 हजार रूपए, लोक निर्माण विभाग (सेतु निर्माण) के 1 कार्य 33 करोड़ 36 लाख 30 हजार रूपए, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के 13 कार्य 25 करोड़ 6 लाख 37 हजार रूपए, सीजीएमएससी के 1 कार्य 46 लाख 77 हजार रूपए, नगर पालिका सुकमा के 1 कार्य 2 करोड़ 36 लाख रूपए, आदिवासी विभाग के 3 कार्य 4 करोड़ 78 लाख 49 हजार रूपए, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के जल जीवन मिशन के तहत जल प्रदाय योजना अन्तर्गत 42 ग्राम पंचायतो. में 35 करोड़ 57 लाख 86 हजार रूपए के कार्य का लोकार्पण आज किया गया।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.