होम / बड़ी ख़बरें / जितेन्द्र साहू को साहू समाज में मिली महत्वपूर्ण जिम्मेदारी ...
बड़ी ख़बरें

दुर्ग। दुर्ग शहर के युवा समाजसेवी एवं भारतीय जनता पार्टी व्यापार प्रकोष्ठ दुर्ग जिले के सहसंयोजक जितेन्द्र साहू को साहू समाज में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिली है। उन्हें साहू समाज युवा प्रकोष्ठ का प्रदेश महामंत्री नियुक्त किया गया है।
यह नियुक्ति साहू समाज के प्रदेश अध्यक्ष निरेन्द्र साहू एवं जिला अध्यक्ष नंदलाल साहू के अनुमोदन पर युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक शशीकांत साहू द्वारा की गई। इस नई जिम्मेदारी को लेकर जितेन्द्र साहू ने समाज के वरिष्ठ मार्गदर्शकों एवं पदाधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त किया और दायित्व के निर्वहन के लिए पूर्ण निष्ठा से कार्य करने की प्रतिबद्धता जताई।
उन्होंने पूर्व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू, उपमुख्यमंत्री अरुण साव, केंद्रीय मंत्री तोखन साहू, दीपक ताराचंद साहू तथा कांग्रेस कमेटी के प्रदेश महामंत्री राजेन्द्र साहू सहित समाज के सभी वरिष्ठजनों का आभार व्यक्त किया।
जितेन्द्र साहू की इस नियुक्ति पर समाज के वरिष्ठजनों ने उन्हें आशीर्वाद दिया, वहीं साथियों एवं मित्रों ने बधाई और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। बधाई देने वालों में प्रमुख रूप से गुलशन साहू, राहुल साहू, शुभम साहू, नवीन साहू, मनीष साहू, सूरज साहू, मुकेश साहू, शीतल साहू, आयुष साहू, कुंदन साहू, खिलेंद्र साहू, भिलाई निगम सभापति गिरवर बंटी साहू, कबीर साहू, आयुष चंद्राकर, गौरव निर्मलकर, अश्वनी कुमार, सुरेंद्र जाटव, रविंद्र कलिहारी, गौरव साहू, नागेश साहू, रोहित गुप्ता, जितेन्द्र चंद्राकर, सुनील जैन, प्रशांत अग्रवाल, हेमंत गोयल, नितेश जैन, ओमप्रकाश पांडेय, निशिकांत मिश्रा, महेश सार्वा, लक्की दुबे, हिमांशु झा सहित अन्य लोग शामिल रहे। समाज में इस नियुक्ति को लेकर हर्ष का माहौल है और सभी ने उम्मीद जताई है कि जितेन्द्र साहू अपने नए दायित्व का सफलतापूर्वक निर्वहन करेंगे।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.