होम / बड़ी ख़बरें / आप से संजय सिंह का मोह भंग, पार्टी से दिया इस्तीफा
बड़ी ख़बरें
दुर्ग। आम आदमी पार्टी छत्तीसगढ़ के संयुक्त सचिव एवं पाटन विस प्रभारी संजय सिंह ने शनिवार को पार्टी के सभी पदों और प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। उन्होने इस्तीफे की वजह पार्टी में वैचारिक कारणों को बताया है। इस आशय का पत्र उन्होने पार्टी के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष व महासचिव को प्रेषित कर अपने इस्तीफे की सूचना दे दी है। युवा नेता संजय सिंह पूर्व में आम आदमी पार्टी के दुर्ग जिला अध्यक्ष पद को भी सुशोभित कर चुके है। जिलाध्यक्ष के पद पर रहते हुए उन्होने संगठन को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। जिसकी वजह से पार्टी में उनका कद भी बढ़ा था और उन्हें छत्तीसगढ़ प्रदेश कार्यकारिणी में संयुक्त सचिव जैसे बड़े ओहदे में बिठाकर महत्वपूर्ण जवाबदारी दी गई थी। बता दें कि युवा नेता संजय सिंह ने पूर्व में कांग्रेस पार्टी से नाता तोड़कर आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की थी। अब उन्होने आम आदमी पार्टी की सदस्यता भी छोड़ दी है। आप से इस्तीफे के बाद वे किस राजनीतिक पार्टी में प्रवेश करेंगे, फिरहाल उन्होने इसका कुछ खुलासा नहीं किया है।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.