होम / बड़ी ख़बरें / वार्डों में पहुंचे मंत्री गजेन्द्र यादव, जनता से संवाद कर समस्याओं का लिए जायजा
बड़ी ख़बरें
दुर्ग। शहर विधायक एवं केबिनेट मंत्री गजेन्द्र यादव प्रतिदिन सुबह दुर्ग विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में पहुंचकर आम नागरिकों से सीधे संवाद कर रहे है और उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुनकर संबंधित विभाग के अधिकारीयों को आवश्यक दिशा निर्देश दे रहे है। उन्होंने बीते दिनों वार्ड 01, वार्ड 02, वार्ड 04, वार्ड 37 और वार्ड 38 पहुंचकर क्षेत्र मे विकास कार्यों का जायजा लिया।
केबिनेट मंत्री गजेन्द्र यादव वार्ड भ्रमण के दौरान नागरिकों ने उनके सामने सीमेंटीकरण सड़क, नाली निर्माण, भवन निर्माण एवं शुद्ध पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाओं की मांग रखी। जिस पर उन्होंने इन समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को त्वरित निराकरण हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और सभी कार्य समयसीमा में पूर्ण किए जाएं।
शिक्षा, ग्रामोद्योग एवं विधी विधायी मंत्री गजेन्द्र यादव ने गयानगर वार्ड क्रमांक 04 एवं राजीवनगर वार्ड क्रमांक 02 में भी वार्डवासियों के बीच पहुंचकर संवाद किये। उन्होंने क्षेत्र का निरीक्षण करते हुए सड़क संधारण, भवन निर्माण एवं अन्य मूलभूत आवश्यकताओं से जुड़ी समस्याओं को सुना और इसके वार्ड में बन रहे मांगलिक भवन का निरिक्षण कर कार्य की प्रगति की जानकारी लिए और सभी कार्य गुणवत्तापूर्ण करने निर्देश दिए और समयसीमा में भवन पूर्ण करने कहा ताकी जनता को सौगात प्रदान किया जा सके। करोड़ों की लागत से बन रहा यह भवन आम नागरिकों को बड़ी राहत मिलेगी। शादी ब्याह और सुख दुःख के कार्यक्रम के लिए सुविधायुक्त भवन मिलेगा।
इसके साथ ही पंचशील नगर वार्ड क्रमांक 01 में भी उन्होंने वार्डवासियों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने मौके पर ही अधिकारियों को निरीक्षण कर आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि आमजन को जल्द से जल्द राहत मिल सके।
मंत्री श्री यादव ने कहा कि प्रदेश सरकार जनता की समस्याओं के समाधान और नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि दुर्ग विधानसभा के प्रत्येक वार्ड का समग्र विकास सुनिश्चित करना उनकी प्राथमिकता है और इसके लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।
इस अवसर पर सभापति श्याम शर्मा, मंडल अध्यक्ष कमलेश फेकर, पार्षद श्रीमती लीना देवांगन, नरेंद्र बंजारे, मनीष कोठारी, गोविन्द देवांगन, दिनेश देवांगन, श्रीमती ममता देवांगन, अमित पटेल, नवीन साहू, मंडल अध्यक्ष महेंद्र लोढ़ा, पार्षद रामचंद्र सेन, शिव नायक सहित बड़ी संख्या में वार्डवासी उपस्थित रहे।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.