बड़ी ख़बरें

ललित चंद्राकर की पूज्य माताजी स्वर्गीय श्रीमती पूर्णिमा चंद्राकर जी के वार्षिक श्राद्ध के अवसर पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन 

67810042026132853whatsappimage2026-04-10at6.57.03pm.jpeg

 

Image after paragraph

दुर्ग। दुर्ग ग्रामीण विधायक एवं राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष श्री ललित चंद्राकर की पूज्य माताजी स्वर्गीय श्रीमती पूर्णिमा चंद्राकर जी के वार्षिक श्राद्ध के अवसर पर उनके निवास में श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान सामाजिक, राजनीतिक एवं प्रशासनिक क्षेत्रों से जुड़े अनेक सम्माननीय नागरिक, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने स्वर्गीय पूर्णिमा चंद्राकर जी के तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी तथा दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।
कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने स्वर्गीय पूर्णिमा चंद्राकर जी के व्यक्तित्व एवं उनके सामाजिक योगदान को स्मरण करते हुए उन्हें नमन किया। इस अवसर पर पूरे वातावरण में श्रद्धा और भावुकता का माहौल रहा। परिवार की ओर से सभी आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा गया कि इस कठिन समय में समाज के विभिन्न वर्गों से मिला स्नेह, अपनापन और संवेदना उनके लिए संबल का कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि सभी का यह सहयोग और आशीर्वाद सदैव मार्गदर्शन प्रदान करता रहेगा।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

ताज़ा समाचार

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.