बड़ी ख़बरें

ग्राम पीपरछेड़ी में विकास कार्यों की सौगात, विधायक ललित चंद्राकर ने किया भूमिपूजन एवं लोकार्पण

13607042026114427whatsappimage2026-04-07at5.11.35pm.jpeg

 

Image after paragraph

दुर्ग। दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पीपरछेड़ी में विकास कार्यों को गति देते हुए विधायक ललित चंद्राकर ने विभिन्न निर्माण कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण किया। कार्यक्रम में उन्होंने विधिवत पूजा-अर्चना कर नए कार्यों की आधारशिला रखी तथा पूर्ण हो चुके कार्यों को जनता को समर्पित किया।
-भूमिपूजन/शिलान्यास किए गए कार्य ..
विभिन्न स्थानों पर सी.सी. रोड निर्माण – ₹7.50 लाख
यादव पारा सामुदायिक भवन निर्माण – ₹10.00 लाख
सरजू यादव के घर से ललित निषाद के घर तक सी.सी. रोड निर्माण – ₹5.20 लाख
-लोकार्पित कार्य ..
विभिन्न गलियों में निर्मित सी.सी. रोड – ₹7.50 लाख (जनता को समर्पित)
विधायक ललित चंद्राकर ने कहा कि इन कार्यों से ग्रामीणों को आवागमन में सुविधा मिलेगी और बुनियादी ढांचे को मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा, “हर गाँव-मोहल्ले को विकास की मुख्यधारा से जोड़ना हमारा संकल्प है।”
उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास” के मूलमंत्र पर सरकार कार्य कर रही है। किसानों के लिए कृषक उन्नति योजना, गरीबों के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना, महिलाओं के सशक्तिकरण हेतु महतारी वंदन योजना और शिक्षा व्यवस्था सुधार के लिए शिक्षक युक्तियुक्तकरण जैसे कदम उठाए जा रहे हैं।
उन्होंने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेशवासियों के जीवन में खुशहाली लाने के लिए निरंतर प्रयासरत है और योजनाओं का सीधा लाभ जनता तक पहुंच रहा है।
कार्यक्रम में प्रमुख उपस्थिति ..
इस अवसर पर जनपद अध्यक्ष कुलेश्वरी देवांगन, जनपद सदस्य राजेन्द्र ठाकुर, सरपंच ललिता निषाद, पंचगण रामावतार यादव, श्रवण निषाद, सुरेश यादव, सुमित्रा मांडवी, ललिता यादव, मंजू मांडवी, राकेश गोस्वामी, शिव साहू, महेश निषाद सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.