होम / बड़ी ख़बरें / " मोर तरिया – आय के जरिया” के महत्व, रोजगार सह आवास दिवस का आयोजन
बड़ी ख़बरें

दुर्ग। जनपद पंचायत धमधा अंतर्गत ग्राम पंचायत मेड़ेसरा में “रोजगार दिवस सह आवास दिवस” का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बजरंग कुमार दुबे, मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत दुर्ग उपस्थित रहे। इस अवसर पर उपाध्यक्ष पवन शर्मा, जिला पंचायत सदस्य जितेंद्र साहू, सरपंच श्रीमती राजेश्वरी देशलहरे सहित अन्य ग्राम पंचायतों के सरपंच एवं सचिवगण उपस्थित थे।
कार्यक्रम के दौरान “मोर गांव मोर पानी” अभियान के अंतर्गत “मोर तरिया – आय के जरिया” पहल का शुभारंभ किया गया। इस पहल के माध्यम से जल संरक्षण को बढ़ावा देने के साथ-साथ ग्रामीणों के लिए आय के नए स्रोत विकसित करने पर जोर दिया गया।
महिला स्व-सहायता समूहों के साथ विस्तृत चर्चा कर “मोर तरिया” की कार्ययोजना तैयार की गई तथा जल एवं स्वच्छता समूहों से जुड़ी महिलाओं को आजीविका संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई। इस अवसर पर 10 नए तरिया (तालाब) की स्वीकृति भी प्रदान की गई। न्यूनतम 80x80 मीटर आकार के तालाब निर्माण हेतु उपयुक्त स्थल चयन क्लस्टर एवं जलधारा के आधार पर किया गया, जिससे महिलाओं के लिए रोजगार के बेहतर अवसर सृजित होंगे।
कार्यक्रम में ग्रामीणों को विभिन्न शासकीय योजनाओं की जानकारी दी गई। “मोर तरिया – आय के जरिया” के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए हितग्राहियों को QR कोड स्कैन कर योजनाओं की जानकारी प्राप्त करने हेतु प्रेरित किया गया। इसके साथ ही प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत 90 दिवस मजदूरी एवं किश्तों से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी भी साझा की गई।
ग्रामीणों को सोख्ता गड्ढा निर्माण हेतु प्रोत्साहित किया गया तथा जल संरक्षण एवं संवर्धन में युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने पर विशेष बल दिया गया। कार्यक्रम में महिला स्व-सहायता समूहों की सक्रिय सहभागिता सराहनीय रही।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.