बड़ी ख़बरें

आत्महत्या के लिए प्रताड़ित करने के मामले में फरार आरोपिया गिरफ्तार

85206042026122200whatsappimage2026-04-06at5.50.53pm.jpeg

दुर्ग। आत्महत्या के लिए उकसाने और मानसिक प्रताड़ना के मामले में पुलिस ने फरार चल रही एक महिला आरोपिया को गिरफ्तार किया है। मामले में एक अन्य आरोपी को पहले ही गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा जा चुका है।
मामला क्या है ...
प्रार्थी सृजन कन्हैया पाण्डेय, निवासी हाउसिंग बोर्ड कोहका ने सूचना दी थी कि मोहन रामटेके (42 वर्ष) 28 मार्च 2026 को अपने घर में मृत अवस्था में पाए गए। मर्ग जांच के दौरान सामने आया कि आरोपियों द्वारा ₹1 लाख की मांग को लेकर मृतक को लगातार घर जाकर और फोन के माध्यम से मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था। इसी प्रताड़ना से परेशान होकर मृतक द्वारा यह कदम उठाने की बात जांच में सामने आई।
प्रकरण दर्ज, एक आरोपी पहले ही गिरफ्तार ...
मामले में थाना सुपेला के चौकी स्मृति नगर में अपराध क्रमांक 457/2026 धारा 108, 3(5) BNS के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना की जा रही है।
जांच के दौरान एक आरोपी को पहले ही गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जा चुका है।
फरार आरोपिया गिरफ्तार ...
पुलिस ने फरार आरोपिया सोनिया गोस्वामी, निवासी ग्राम जेवरासिरसा, थाना पुलगांव, जिला दुर्ग को 6 अप्रैल 2026 को उसके निवास से गिरफ्तार कर लिया। आरोपिया को विधिवत न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है।
जप्त साक्ष्य ...
प्रकरण में आवश्यक दस्तावेज एवं मोबाइल फोन को साक्ष्य के रूप में जप्त किया गया है।
पुलिस की भूमिका ..
चौकी स्मृति नगर पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए फरार आरोपिया को पकड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
दुर्ग पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि किसी भी प्रकार की प्रताड़ना या अवैध दबाव की स्थिति में तुरंत पुलिस को सूचित करें। ऐसे मामलों में सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.